फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत, सड़क पार करते समय हादसा

Tue, 17 Jan 2023 10:41 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला संवाद, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद से आने वाले अज्ञात वाहन ने तेंदुए को टक्कर मार दी। जिसमे तेंदुए की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। हादसे के बाद एक्सप्रेस वे वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदीनगर में  दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर कलछीना गांव के पास मंगलवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहे तेंदुए की मौत हो गई। बताया गया है कि दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार रात करीब 8:30 बजे कलछीना गांव के पास गाजियाबाद से मेरठ जाने वाले मार्ग पर एक तेंदुआ सड़क पार कर रहा था। 

विज्ञापन


इसी बीच गाजियाबाद से आने वाले अज्ञात वाहन ने तेंदुए को टक्कर मार दी। जिसमे तेंदुए की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। हादसे के बाद एक्सप्रेस वे वाहनों का आवागमन प्रभावित हो गया। लोगो ने इसकी सूचना भोजपुर पुलिस को दी। 

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी भोजपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। क्षेत्रीय वन अधिकारी लटूर सिंह टीम के साथ के मौके पर पहुंचे।  तेंदुए के शव को कब्जे में लिया। बताया कि भटकता हुआ तेंदुए एक्सप्रेस वे पर आ गया और किसी वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें