न्यायालय परिसर में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा का पुतला दहन करते अधिवक्ता।
- फोटो : अमर उजाला
जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष और सचिव पर हड़ताल खोलने का फैसला गलत बताकर कचहरी में प्रदर्शन किया। वकीलों ने हड़ताल फिर से शुरू कर दी है। जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष दीपक शर्मा और सचिव अमित नेहरा के खिलाफ नारेबाजी की और उनके बैनर पर कालिख पोतकर विरोध जताया। साथ ही दोनों के पुतले दहन किया। अधिवक्ताओं ने कोर्ट बंद कराकर अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है।