फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: आरएसएस और रालोद कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट, बाल स्वयंसेवकों पर स्कूटी चढ़ाने का आरोप, धरने पर रालोद

Sun, 25 Dec 2022 08:32 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

संघ के पदाधिकारियों ने पथ संचलन पर हमले का आरोप लगाया। आरएसएस के कार्यकर्ताओं की तहरीर पर  पुलिस ने 6 नामजद और 14-15 अज्ञात लोगों पर हमले का केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
आरएसएस और रालोद कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजियाबाद में रविवार को आरएसएस और रालोद के कार्यकर्ताओं में बवाल हो गया। दोनों पक्षों में करीब 4 घंटें तक सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा चला। संघ के पथ संचलन के बीच रालोद कार्यकर्ता ने स्कूटी निकाली। स्कूटी की साइड पथ संचलन में शामिल बाल स्वयंसेवकों को लग गई। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।

 

संघ के पदाधिकारियों ने पथ संचलन पर हमले का आरोप लगाया। आरएसएस के कार्यकर्ताओं की तहरीर पर  पुलिस ने 6 नामजद और 14-15 अज्ञात लोगों पर हमले का केस दर्ज कर लिया है। उधर, रालोद कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाकर हंगामा किया। सैकड़ों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। फिलहाल पुलिस रालोद कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें