फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: चलती कार में लगी आग, सवारों ने नीचे उतरकर बचाई जान, गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह जला

Wed, 18 Jan 2023 04:45 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

यह मर्सिडीज कार नोएडा सेक्टर-63 स्थित रिनाउंड बिल्डटेक कंपनी के नाम पर पंजीकृत है। कार में आग लगने के बाद वहां से गुजर रहे वाहन चालक भी डर गए।
विज्ञापन
एनएच नौ पर चलती गाड़ी में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनएच-9 पर चलते- चलते एक मर्सिडीज कार के अगले हिस्से में आग लग गई। देखते ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। कार सवार युवक ने बाहर भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम आग बुझाकर चली गई, इसके कुछ देर बाद इंजन के पास से फिर लपटें निकलने लगी। इसके बाद दमकल विभाग की टीम देरी से पहुंची तो कार मालिक ने पानी का टैंकर बुलाकर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


यह मर्सिडीज कार नोएडा सेक्टर-63 स्थित रिनाउंड बिल्डटेक कंपनी के नाम पर पंजीकृत है। कंपनी मालिक के भाई शिवम शर्मा ने बताया कि उनके एक परिचित कार को लेकर दिल्ली से हापुड़ जा रहे थे। लालकुआं से आगे जाकर उनकी कार के बोनट से पहले धुआं उठने लगा और फिर आग लग गई। आग लगने की वजह से बोनट नहीं खुल सका। इसकी वजह से तरह जल गए। एक बार आग बुझने के उसे काटकर आग को बुझाया गया। कार के इंजन के पास की पूरी वायरिंग, अगला टायर और प्लास्टिक के अन्य पुर्जे पूरी कुछ देर बाद फिर से जलने लगी। इसके बाद बड़ी मशक्कत से आग को बुझाया।

एक किलोमीटर लंबा जाम लगा
कार में आग लगने के बाद वहां से गुजर रहे वाहन चालक भी डर गए। उन्होंने वाहन पीछे रोक लिया। इसके बाद दमकल विभाग की गाड़ी और टैंकर आ जाने की वजह से यातायात अवरुद्ध हो गया। यातायात पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें