गाजियाबाद। अभी तक जितने भी लोकसभा चुनाव हुए हैं उसमें जनता ने अधिकतर पढ़े लिखे प्रत्याशियों को ही अपना नेता चुना है। 1967 से लेकर वर्ष 2019 तक जो भी प्रत्याशी जीते हैं वह उच्च शिक्षा प्राप्त रहे हैं। कम पढ़े में एकमात्र प्रत्याशी सुरेंद्र गोयल रहे हैं जो मैट्रिक पास थे।
1967 से लेकर अब तक गाजियाबाद की जनता को पढ़े लिखे उम्मीदवार ही भाए हैं। जितने भी विजेता रहे हैं उसमें कोई पोस्ट ग्रेजुएट कोई पीएचडी होल्डर रहा है। इसमें कोई वकील तो कोई कॉलेज में प्रवक्ता भी रहा है।
इनसेट:
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जितने उम्मीदवार मैदान में हैं एक दो को छोड़कर बाकी सभी उम्मीदवार उच्च शिक्षित हैं। एक निर्दलीय उम्मीदवार शामिल है जिसने प्राथमिक शिक्षा ही प्राप्त की है। बाकी एमबीए, एलएलबी, पीएचडी होल्डर सहित ग्रेजुएट प्रत्याशी हैं।
इनसेट:
1967 कमला चौधरी हिंदी में पोस्टग्रेजुएट
1971 बीपी मौर्य ग्रेजुएट
1977 कुंवर महबूब अली बीए, एलएलबी
1980 अनवर बीए
1984 केदारनाथ सिंह एमकॉम एलएलबी
1989 केसी त्यागी बीएससी
1991 रमेश चंद्र तोमर एमएससी पीएचडी
1996 रमेश चंद्र तोमर एमएससी पीएचडी
1998 रमेश चंद्र तोमर एमएससी पीएचडी
1999 रमेश चंद्र तोमर एमएससी पीएचडी
2004 सुरेंद्र प्रकाश गोयल - मैट्रिक
2009 राजनाथ सिंह बीएससी, भौतिक विज्ञान प्रवक्ता
2014 जनरल डॉ.वीके सिंह मिलेट्री साइंस में पीएचडी
2019 जनरल डॉ.वीके सिंह मिलेट्री साइंस में पीएचडी