फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: चाकू से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार; दोनों के बीच लंबे समय से चल रहा था विवाद

Sat, 18 Feb 2023 06:30 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पुराने आर्य नगर की रहने वाली 22 वर्षीय वंशिका कश्यप की शादी करीब दो साल पहले विजयनगर थानाक्षेत्र में रहने वाले नरेश के साथ हुई थी। पति-पत्नी में लंबे समय से विवाद चल रहा था। करीब छह माह से वंशिका मायके में रह रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के घंटाघर कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर कालोनी में मायके में रह रही 22 वर्षीय महिला की पति ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। हत्या का आरोपी पति अपनी पत्नी से बात करने के लिए ससुराल आया था। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने मौके से सैंपल लिए हैं। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुराने आर्य नगर की रहने वाली 22 वर्षीय वंशिका कश्यप की शादी करीब दो साल पहले विजयनगर थानाक्षेत्र में रहने वाले नरेश के साथ हुई थी। पति-पत्नी में लंबे समय से विवाद चल रहा था। करीब छह माह से वंशिका मायके में रह रही थी। पति-पत्नी के बीच कोर्ट में केस भी चल रहा है। शुक्रवार शाम नरेश ससुराल पहुंचा और पत्नी वंशिका को साथ चलने के लिए कहा। वंशिका ने साथ जाने से इन्कार कर दिया। काफी देर तक दोनों में बातें हुईं। इसके बाद नरेश वंशिका को अकेले में बात करने के बहाने ऊपरी मंजिल पर कमरे में ले गया।

पुलिस का कहना है कि नरेश ने वंशिका को कमरे में ले जाकर अंदर से कुंडी लगा ली। इसके बाद उसके पेट, गले और चेहरे पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और मौत के घाट उतार दिया। नरेश मौके से फरार हो गया। काफी देर तक वंशिका के नीचे न आने पर परिजनों ने ऊपर जाकर देखा तो वह लहूलुहान हालत में थी। वंशिका के जीजा विपिन और अन्य परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


नरेश से परेशान थी वंशिका
परिजनों ने पुलिस को बताया कि नरेश शादी के कुछ महीनों बाद से ही वंशिका को मारपीट कर प्रताड़ित करने लगा था। कई बार उसे समझाया भी, लेकिन उसमें सुधार नहीं हुआ। अस्पताल में पुलिस को वंशिका की मां लक्ष्मी मिलीं। उन्होंने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते वंशिका करीब छह महीने से मायके में रह रही थी। नरेश वंशिका पर साथ चलने का दबाव बना रहा था, लेकिन उसने इनकार कर दिया था।
डीसीपी सिटी निपुण अग्रवाल का कहना है कि महिला के परिजनों ने पति नरेश पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही हत्या आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें