फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: पांच उद्यमियों की परियोजनाओं का हुआ श्रीगणेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच उद्यमियों की परियोजनाओं का हुआ श्रीगणेश
विज्ञापन

गाजियाबाद। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट में निवेश करने वाले पांच निवेशकों की परियोजनाओं का श्रीगणेश हो गया है। 61 करोड़ की लागत से तैयार होने वाली ऑटोमोबाइल, वस्त्र, ग्लास, पाइप और इंजीनियरिंग उत्पाद से जुड़ी पांच इकाइयों के काम विधिवत शुरू हो गया है। हिंदी भवन में समिट से जुड़े जनपदीय निवेश कुंभ कार्यक्रम में पांचों निवेशकों को जिला प्रशासन की ओर से प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
इनमें मोरटा के मधुबन बापूधाम औद्योगिक क्षेत्र में 15 करोड़ की लगात से एसएस पाइप की इकाई लगाने वाले अशोक कुमार शामिल हैं। वहीं मोरटा में ही मधुबन बापूधाम औद्योगिक क्षेत्र में ऑटो मोबाइल उत्पाद की 20 करोड़ की लागत से यूनिट लगाने वाले प्रिंस सिंह ने काम शुरू कर दिया है। फिर साहिबाबाद साइट-चार औद्योगिक क्षेत्र में 10 करोड़ से मुकेश कुमार गुप्ता की ओर से ग्लास यूनिट का काम शुरू हो गया है। साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र में आठ करोड़ की लागत से कपड़ा की यूनिट शुरू करने वाले फैशन फ्लैशर इंडिया के निदेशक विमल मुंदड़ा और मुरादनगर अबुपुर औद्योगिक क्षेत्र में इंजीनियरिंग एंव फैब्रिकेशन की आठ करोड़ से यूनिट लगाने वाले आलोक जैन को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विधायक नंदकिशोर गुर्जर, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, डीएम राकेश कुमार सिंह और सीडीओ विक्रमादित्य सिंह मलिक ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

एक जिला एक उत्पाद प्रदर्शनी लगी, हस्तशिल्प के उत्पाद भाए:
निवेश कुंभ कार्यक्रम में हिंदी भवन परिसर में एक जिला एक उत्पाद प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विभिन्न सेक्टर के कुल 12 स्टॉल लगाए गए। इसमें हस्तशिल्प उत्पाद के स्टॉल पर हाथ की कारीगरी से तैयार गुड़िया को लोगों ने खूब पसंद किया। वहीं प्रदर्शनी में सौर ऊर्जा, मैटल व मशीनरी उत्पाद, इलेक्ट्रिकल केबिल, होम एप्लाइंसेस, इलेक्ट्रिक उत्पाद, आवासीय योजना में इस्तेमाल होने वाले औजार संबंधी कंपनी का स्टॉल लगाया गया।
विज्ञापन

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते तीन प्रस्ताव:
जनपद में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए 450 करोड़ की लागत से तीन प्रस्ताव नगर निगम की ओर से लाए गए हैं। वहीं आईजीएल की ओर से डासना क्षेत्र में 150 करोड़ की लागत से हरित हाइड्रोजन (क्लीन फ्यूल) के उत्पादन का प्लांट लगाया जा रहा है। ऐसे में आने वाले सालों में उद्यमियों को क्लीन फ्यूल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें