दुहाई डिपो में पहुंची छह कोच की पांचवी रैपिड रेल। संवाद
- फोटो : GHAZIABAD City
पहले खंड पर अगले माह दौड़ेगी रैपिड रेल, दुहाई डिपो आई पांचवीं रेल
गाजियाबाद। साहिबाबाद से दुहाई 17 किमी लंबे प्राथमिकता खंड पर हाईस्पीड टेस्टिंग ट्रायल के बीच पांचवीं छह कोच की रैपिड रेल दुहाई डिपो पहुंच गई है। गुजरात के सांवली स्थित एल्सटॉम प्लांट से पांचवीं रेल सड़क मार्ग से दुहाई डिपो पहुंची है। पहले खंड पर मार्च 2023 में रैपिड रेल का संचालन प्रस्तावित है। ऐसे में पांचवी रेल को पटरियों पर उतारकर जोड़ने का काम शुरू हो गया है। सभी छह कोच को इस हफ्ते आपस में जोड़ने के बाद उसे टेस्टिंग ट्रायल में शामिल कर लिया जाएगा। पहले खंड में कुल 13 ट्रेनों का संचालन होना है, ऐसे में संचालन शुरू होने से पहले आठ और रेल दुहाई डिपो पहुंचेंगी।