पत्नी के खिलाफ भी दर्ज कराया केस
अरुण ने तहरीर में आदि की मौत के लिए पत्नी पायल को भी जिम्मेदार ठहराया है। गैर इरादतन हत्या की एफआईआर में उसे भी नामजद किया गया है। पुलिस ने पायल से भी लंबी पूछताछ की। उसने बताया कि वह घटना के वक्त ज्योति के घर पर मौजूद नहीं था। कोर्ट में तारीख से आने के बाद वह बीमार सहेली को देखने चली गई थी। वहीं पर ज्योति ने फोन से बताया कि आदि को चोट लगी है, तब आई।
बेटी की हो गई थी कैंसर से मौत
अरुण ने बताया कि उसकी शादी सीमापुरी निवासी पायल से 2010 में हुई था। उनकी नौ साल की बेटी रितु और चार का बेटा आदि था। दो साल पहले कैंसर से रितु की मौत हो चुकी है जबकि छह जनवरी 2020 से पायल उनको छोड़कर डीएलएफ में अलग रह रही हैं। उसका आरोप है कि पुलिस ने पायल की गलती होते हुए भी उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की।