फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 44 लाख की लूट में शामिल बदमाश गिरफ्तार 44 लाख की लूट में शामिल बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
44 लाख की लूट में शामिल बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। मुरादनगर के रहने वाले स्क्रैप कारोबारी से राजनगर एक्सटेंशन में हुई 44 लाख की लूट में शामिल रहे बदमाश गुलफाम को नंदग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने लूटी गई रकम में से चार लाख की नकदी बरामद की है। लूट में गुलफाम की पत्नी सोनू पंजाबन भी शामिल थी। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बदमाशों ने स्क्रैप कारोबारी के पूर्व साझेदार आतिफ उर्फ यूसुफ के कहने पर 19 दिसंबर की रात स्क्रैप कारोबारी फरमान से 44 लाख की लूट की थी। इस मामले में पुलिस पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट का खुलासा पूर्व में कर चुकी है। पुलिस पांचों बदमाशों से 23.17 लाख रुपये बरामद कर चुकी थी। एसीपी नंदग्राम आलोक दुबे ने बताया कि लूट के दौरान रामेश्वर पार्क अशोक विहार लोनी निवासी गुलफाम (36) भी शामिल था। पूछताछ में उसने बताया कि 19 दिसंबर को की गई 44 लाख की लूट में से बंटवारा करने के बाद उसके और उसकी पत्नी सोनू पंजाबन और दो अन्य जितेंद्र व सुनील के हिस्से में 20 लाख रुपये आए थे। बंटवारा होने के बाद गुलफाम ने जितेंद्र और सुनील को ढाई-ढाई लाख रुपये दे दिए थे। बाकी 15 लाख रुपये अपने पास रख लिए थे। इसमें से कुछ रकम गुलफाम और उसकी पत्नी ने खर्च कर दी। चार लाख रुपये पुलिस ने बरामद कर ली। लूट के इस मामले में कई आरोपी अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें