फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवती के अश्लील फोटो बनाकर फेसबुक पर डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती के अश्लील फोटो बनाकर फेसबुक पर डाला
विज्ञापन

गाजियाबाद। युवती की शादी अन्य युवक से तय होने पर प्रेमी ने उसके अश्लील फोटो बनाकर फेसबुक अकाउंट पर अपलोड कर दिए। आरोपी ने यह फोटो अपलोड करने के लिए युवती का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया और उसका मोबाइल नंबर भी सार्वजनिक कर दिया। युवती के पास अश्लील कॉल आने शुरू हुए तो आरोपी की इस करतूत का पता चला। युवती ने युवक के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

कविनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती ने सोमवार को परिजनों के साथ थाने पहुंच प्रेमी की करतूत पुलिस को बताई। उसका कहना है कि आरोपी ने उसके फोटो को फर्जीवाड़ा कर अश्लील बनाया है और उसमें वह खुद भी दिखाई दे रहा है। फोटो को बनाकर फेसबुक पर अपलोड किया गया है। आरोपी उसकी शादी तुड़वाना चाहता है। अब कई दिन से उसके पास कॉल आ रही हैं और कॉल करने वाले अश्लील बातें कर रहे हैं। पुलिस ने युवती के पूर्व प्रेमी को थाने बुलाया और पूछताछ की। हालांकि उसने फेसबुक पर पोस्ट डालने के आरोप को गलत बताया। युवक ने पुलिस को बताया कि वह युवती के साथ छह साल लिव इन में रहा है और उसकी शादी दूसरी जगह तय होने के बाद वह अलग हो चुका है। अब उसका युवती से कोई संबंध और मिलना-जुलना नहीं है। एसीपी कविनगर का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। साइबर एक्सपर्ट के माध्यम से पता लगाया जाएगा कि फेसबुक पर फोटो किस आईपी एड्रेस से अपलोड की गई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें