फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: इलाज कराने आई महिला से नकदी और जेवर ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाज कराने आई महिला से नकदी और जेवर ठगे
विज्ञापन

गाजियाबाद। इलाज कराने एमएमजी अस्पताल पहुंची महिला से ठगों ने कुंडल, मंगलसूत्र, अंगुठियां और नकदी ठग ली। ठगों ने खुद को अस्पताल का स्टाफ बताकर महिला को एमआरआई कराने का झांसा दिया और नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। होश आने पर महिला को ठगी का पता चला। यह घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। महिला ने घंटाघर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

हैबतपुर, ग्रेटर नोएडा की श्रीसाईं उपवन सोसायटी में रहने वाली महिला सरोज बघेला के बेटे आयुष ने बताया कि उनकी मां के सिर में दर्द रहता है। सोमवार सुबह वह एमएमजी अस्पताल में इलाज कराने आई थीं। ओपीडी में डॉक्टर से परामर्श के बाद वह बाहर निकली थी। इसी दौरान दो युवक आए उनकी मां सरोज को बोले की उनकी एमआरआई करा देते हैं। उनमें से एक युवक ने अपना नाम सतीश बताया और खुद अस्पताल का स्टाफ बताया। उनकी मां युवकों के झांसे में आ गई और उनके साथ चल दीं। वह उन्हें अस्पताल में इधर-उधर घुमाते रहे, थोड़ी देर बाद वह बेसुध हो गई। जब उन्हें होश आया तो उनके कानों से कुंडल, सोने की दो अंगुठियां, मंगलसूत्र, चांदी की अंगूठी और करीब तीन हजार रुपये गायब मिले। महिला ने अस्पताल में ही अन्य लोगों से मदद लेकर बेटे आयुष को फोन पर घटना की सूचना दी। आयुष का कहना है कि उन्होंने अस्पताल पहुंच पुलिस को सूचना दी। घंटाघर कोतवाली पुलिस ने उन्हें बजरिया पुलिस चौकी पर भेज दिया। बजरिया चौकी पुलिस ने अस्पताल पहुंच सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। इसमें सरोज खुद ही आभूषण उतारकर देती हुई दिखाई दे रही हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश कर रही है। एसीपी कोतवाली का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें