फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बहन और भांजी के अपहरण और लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहन और भांजी के अपहरण और लूट का आरोप
विज्ञापन

गाजियाबाद। प्रताप विहार की कांशीराम आवासीय कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने दो सगे भाइयों समेत चार लोगों पर अपनी बहन और भांजी के अपहरण का आरोप लगाया है। उन पर 20 हजार की नकदी और लाखों के जेवरात भी लूटने का आरोप है। महिला के भाई ने कोर्ट के आदेश पर विजयनगर थाने में दो सगे भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ लूट व अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कांशीराम आवासीय योजना में रहने वाले बृजेश कुशवाहा का कहना है कि उसकी बहन अनीता देवी दो माह पहले तीन साल की बेटी को साथ लेकर इलाज कराने गाजियाबाद आई थी। वह दो माह से उनके साथ ही रह रही थी। आरोप है कि उनके पड़ोस में रहने वाला सचिन और उसका भाई अंकित उसकी बहन पर बुरी नजर रखते थे। वह उनके परिवार से रंजिश भी मानते थे। पूर्व में वह उनकी बहन का अपहरण करने की धमकी दे चुके थे। 31 अक्तूबर वह काम पर गया था। लौटे तो बहन अनीता और भांजी घर पर नहीं थे। सामान बिखरा हुआ था और 20 हजार की नकदी और लाखों के जेवरात भी नहीं मिले। उन्होंने जानकारी की तो सचिन और अंकित अपने दो अन्य दोस्तों सनी व धर्मेंद्र के साथ लापता थे। आरोप है कि उन्हीं चारों युवकों ने उसके घर में लूटपाट कर उसकी बहन और भांजी का अपहरण कर ले गए। बृजेश का कहना है कि उन्होंने इसकी शिकायत विजयनगर पुलिस से की तो रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बार उन्होंने अदालत से गुहार लगाई। एसीपी कोतवाली अंशु जैन का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। महिला और उसकी बेटी की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें