फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: महंत पंकज त्यागी को मिली सिर कलम करने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
महंत पंकज त्यागी को मिली सिर कलम करने की धमकी
विज्ञापन

साहिबाबाद। श्याम पार्क एक्सटेंशन में रहने वाले पशुपति अखाड़ा नेपाल के महंत मार्तंड पशुपति उर्फ पंकज त्यागी को फिर सिर कलम करने की धमकी मिलना सामने आया है। उनके घर पर मंगलवार सुबह पश्चिमी बंगाल के जलपाईगुड़ी के पते से एक धमकी भरा स्पीड पोस्ट आया। महंत ने एसीपी साहिबाबाद से शिकायत कर पांचवीं बार धमकी मिलने से अवगत कराया।
विज्ञापन

महंत पंकज त्यागी ने बताया कि पत्र में लिखा है कि, मार्तंड पशुपति नाथ अखाड़ा महंत पंकज त्यागी, तू बहुत हिंदुत्व की बात करता है। इस्लाम सबसे ऊंचा है और सबसे ऊंचा रहेगा इंशाल्लाह। तुझे मिटाना होगा, तेरा सिर कलम करना होगा। अल्लाह का बंदा तुझे जमींदोज करेगा। तेरा वक्त खत्म हो गया है। अल्लाह के फरिश्ते तुझ पर नजर रखे हैं। तू जल्दी मिटने वाला है। कोई सरकार तुझे बचा नहीं सकेगी, मोदी-योगी कोई नहीं। तेरा घर भी ढूंढ लिया है। महंत को इससे पहले अगस्त माह में भी धमकियां मिल चुकी हैं। एसीपी पूनम मिश्रा का कहना है कि मामले को संज्ञान में लेकर जांच की जा रही है। पूर्व में मिली धमकियों भी जांच की जाएगी। एक टीम जलपाईगुड़ी भेजकर धमकी देने वाले के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें