फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सीएनजी की डीलरशिप दिलाने के नाम पर ठगे 54 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएनजी की डीलरशिप दिलाने के नाम पर ठगे 54 हजार
विज्ञापन

मोदीनगर। एक युवक से सीएनजी पंप की डीलरशिप दिलाने के नाम पर 54 हजार रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आदर्शनगर कॉलोनी निवासी अश्वनी त्यागी ऑनलाइन सीएनजी पंप की डीलरशिप के लिए एप्लाई कर रहे थे। इसी बीच अलग अलग नंबरों से तीन युवकों को फोन आए। कॉल करने वालों ने अपने को कंपनी का अधिकारी बताया। सीएनजी पंप की डीलरशिप दिलाने की जानकारी देकर कागजात पूरा करने के नाम बताए गए खातों में 54 हजार रुपये डलवा लिये। काफी समय बीतने के बाद भी पैसे नहीं मिले तो अश्वनी त्यागी ने उक्त मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। आरोप है कि आरोपी और पैसों की डिमांड कर रहे हैं। थाना प्रभारी अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
..........
नकदी, जेवर लेकर शिक्षिका हुई लापता रिपोर्ट दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीनगर। एक शिक्षिका घर से नकदी व जेवर लेकर लापता हो गई। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नगर की एक कॉलोनी युवक परिवार समेत रहता है। एक प्राइवेट स्कूल में उनकी बहन शिक्षिका है। बताया गया है कि युवती पढ़ाने के लिए स्कूल गई थी। लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटने पर उसकी तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद भी युवती का पता नहीं चला का। परिजनों ने घर की तलाश ली तो पता चला युवती तीस हजार रुपये नकदी जेवर व अन्य सामान गायब था। परिजनों ने एक कॉलोनी निवासी युवक के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
केवाईसी करने के नाम पर खाते से 15 हजार निकाले
संवाद न्यूज एजेंसी
मुरादनगर। केवाईसी करने के नाम पर एक युवक के खाते से 15 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस से पीड़ित ने गुहार लगाई है। ब्रिजविहार कॉलोनी निवासी राजकुमार ने बताया कि मेरा खाता एसबीआई बैंक में है, मंगलवार सुबह करीब दस बजे एक कॉलर का फोन आया है। कॉलर ने कहा कि आपके खाते की केवाईसी नहीं हुई है। आपका बैंक खाता कभी भी बंद हो सकता है। इसके बाद राजकुमार ने अपने बैंक खाते व मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी उसे दे दी। फोन कटने के बाद उसके खाते से पंद्रह हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें