फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: युवक को किन्नर बनाने का दबाव, इनकार करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को किन्नर बनाने का दबाव, इनकार करने पर पीटा
विज्ञापन

गाजियाबाद। विजयनगर के रहने वाले एक युवक पर उसी के साथ तीन साथी जबरन किन्नर बनने का दबाव बना रहे हैं। आरोप है कि तीनों लिंग परिवर्तन कराने का दबाव बनाते हैं और उनकी बात न मानने पर पिटाई करते हैं। युवक ने विजयनगर थाने में तीन को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

विजयनगर के मवई क्षेत्र के रहने वाले हारुन चौधरी ने बताया कि वह बधाई मांगकर गुजारा करता है। आठ साल से वह मुकेश उर्फ काजल, बाला और आलोक उर्फ प्रिया के साथ काम कर रहा है। यह तीनों भी लिंग परिवर्तन कराकर किन्नर बन चुके हैं और अब उस पर भी लिंग परिवर्तन कराकर किन्नर बनने का दबाव बना रहे हैं, जबकि उसका परिवार भी है। हारुन ने बताया कि उसने किन्नर बनने इनकार किया तो मुकेश, बाला और आलोक ने उसके साथ मारपीट की। उसे काम पर साथ ले जाने से न सिर्फ इनकार कर दिया, बल्कि रोक लगा दी। हारुन का आरोप है कि यह तीनों अब सुबह उसके घर के आसपास बाउंसरों को भेज देते हैं, वह उसे बाहर नहीं निकलने देते। उसका कहना है कि बीते दिनों उसके घर में चोरी हुई थी, उसे शक है कि इन तीनों ने ही यह वारदात कराई थी। उसका कहना है कि तीनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है, डर की वजह से उसने अब घर से निकलना भी छोड़ दिया है। उसके सामने अब गुजारा करने का संकट खड़ा हो गया है। उसने मुकेश उर्फ काजल, बाला और आलोक उर्फ प्रिया को नामजद कर विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। हारुन का कहना है कि पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें