फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मनचले से परेशान छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मनचले से परेशान छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन

गाजियाबाद। मधुबन-बापूधाम में बृहस्पतिवार दोपहर करीब सवा 12 बजे छठी कक्षा की छात्रा ने स्कूल के एक छात्र से परेशान होकर फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा ने छत में लगे कुंदे में फंदा लगाया था। पिता ने बताया कि बेटी ने पंखा उतारकर फांसी लगाई है। बृहस्पतिवार सुबह उसने स्कूल जाने से मना किया था। कारण पूछने पर उसने बताया कि स्कूल में एक छात्र उसे परेशान करता था।
पिता ने बताया कि उनके तीन बेटे और दो बेटी हैं। शिवानी सबसे बड़ी थी। सभी बच्चे स्कूल चले गए थे। शिवानी घर में पोंछा लगा रही थी। उसने स्कूल जाने से मना कर दिया था। कारण पूछने पर उसने अपनी मां को बताया था कि स्कूल में एक लड़का उसे परेशान करता है इसलिए वह स्कूल नहीं जाना चाहती। इसके बाद वह अपने काम पर चले गए। वह चालक हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर करीब एक बजे पड़ोसी से उन्हें जानकारी मिली कि उनकी बेटी ने फांसी लगा ली है। वह उसे जिला संयुक्त अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

दोनों पहलुओं पर की जा रही जांच
मधुबन बापूधाम थाना प्रभारी डॉ. नीरज तोमर ने बताया कि मामले में पहले छात्रा को स्कूल जाने से मना करने की बात सामने आई। उसके बाद स्कूल के एक छात्र के परेशान करने की बात सामने आई है। दोनों पहलुओं पर जांच की जा रही है। मामले में तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नया मामला नहीं, पहले भी आ चुके हैं केस
मनचले से परेशान होकर पढ़ाई छोड़ने या आत्महत्या करने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में वेव सिटी थाना के एक गांव का है। जिसमें मनचले ने बीएड की छात्रा को बात नहीं करने पर अगवा कर दुष्कर्म करने धमकी दी थी। इससे छात्रा ने कॉलेज जाना छोड़ दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें