फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म में एक दिसंबर को मां के दर्ज होंगे बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म में एक दिसंबर को मां के दर्ज होंगे बयान
विज्ञापन

गाजियाबाद। 12 वर्षीय बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म मामले में एक दिसंबर को मां के बयान दर्ज होंगे। इसके बाद मुकदमे की सुनवाई पूरी हो जाएगी। जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश चंद्र शर्मा ने बताया कि पाक्सो कोर्ट में बचाव पक्ष के बयान दर्ज हो चुके हैं। मां के बयान दर्ज होने के बाद अदालत फैसला सुनाएगी। केस के जांच अधिकारी ने अल्ताफ अंसारी ने सिर्फ 22 दिन में जांच रिपोर्ट पाक्सो कोर्ट में पेश कर दी थी।
22 दिन तक चली गवाही
22 दिन तक चली गवाही में पीड़िता के पिता, पुलिस, अल्ट्रासाउंड जांच करने वाले, प्रसव कराने वाली डॉक्टर, डीएनए रिपोर्ट जांच करने वाले वैज्ञानिक, केस के जांच अधिकारी सहित नौ लोगों की गवाही हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
खोड़ा थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई 12 वर्षीय बच्ची के मां-बाप जिस मकान में किरायेदार हैं, उसी में चौथे तल पर आरोपी सगे भाई भी रहते थे। सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची से सगे भाइयों ने दुष्कर्म किया था। बच्ची के मां-बाप प्राइवेट नौकरी करते हैं। घटना के आठ महीने बाद पेट में दर्द होने पर डॉक्टर से इलाज कराने के दौरान बच्ची के गर्भवती होने की जानकारी मां-बाप को हुई। आरोप है कि पहले 23 वर्षीय बड़ा भाई बच्ची को डरा-धमकाकर दुष्कर्म करता रहा, बाद में उसके छोटे भाई ने भी दुष्कर्म किया। वह बेटी को धमकाते रहे कि अगर किसी को बताया तो उसके मां-बाप की हत्या कर देंगे। पड़ोस में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी ने रुपयों के लालच में बच्ची को एक दुकानदार के पास भेज दिया था। दुकानदार ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के तीनों आरोपी (दोनों सगे भाई और दुकानदार) सहयोग करने वाली बच्ची की एक रिश्तेदार महिला डासना जेल में बंद हैं। आरोपी किशोरी बाल सुधार गृह में हैं।
केस की कार्रवाई पर एक नजर
पांच सितंबर को रिपोर्ट दर्ज, सगे भाई गिरफ्तार
28 सितंबर को आरोपी सगे भाइयों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
30 सितंबर से गवाही शुरू, तीसरा आरोपी गिरफ्तार
एक अक्तूबर को गर्भवती बच्ची मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती
छह अक्तूबर की रात सिजेरियन से स्वस्थ बेटे को दिया जन्म
आठ अक्तूबर को बच्चे की डीएनए जांच के लिए खून का नमूना लिया।
नौ अक्तूबर को आरोपियों की डीएनए जांच के लिए खून के नमूने लैब भेजे गए।
14 अक्तूबर को बच्ची मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज, बच्चे अपनाने से किया इनकार, भेजा अनाथालय
16 नवंबर को बच्चे के पिता की पहचान डीएनए रिपोर्ट के आधार पर 23 वर्षीय आरोपी
एक दिसंबर को पीड़िता की मां की गवाही
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें