पीएम आवास की पांच को चाबी, एक जिला एक उत्पाद में 6.43 करोड़ के बांटे चेक
गाजियाबाद। प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में प्रधानमंत्री आवासीय योजना सहित अन्य सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को घर की चाबी और ऋण संबंधी चेक वितरित किए। प्रधानमंत्री योजना शहरी के तहत सलोनी, रिजवान, शिशुपाल सिंह, अनुराग और शनि नरेश को घर की चाबी सौंपी गई।
एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत लाभार्थी अखिल कुमार जैन को 3.10 करोड़, रिशिभा नहा को 53 लाख, विरोश त्यागी को 55 लाख, अनीता को 24.40 लाख और राघव सिंघल को 2 करोड़ के ऋण का चेक मुख्यमंत्री ने दिया। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत अवि चौधरी को 10 लाख, अंशु शर्मा को 9.50 लाख, सुखवीर को 10 लाख, जोगिंद्र सिंह को 25 लाख, संजीव चौधरी को 10 लाख, राजकुमार सैनी को 9.50 लाख मिलाकर कुल 7.17 करोड़ के चेक वितरित किए गए। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में गीता शर्मा, बबीता गोयल, नूर मोहम्मद, राजा और रामकुमार को सम्मानित किया गया। समारोह का संचालन बेसिक स्कूल शिक्षिका पूनम शर्मा ने किया।
प्रबुद्ध वर्ग में छह लोगों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने प्रबुद्ध वर्ग में भागीरथ सेवा संस्थान के अमिताभ शुक्ल, यशोदा अस्पताल से डॉ. उपासना अरोड़ा, रामवीर तंवर, सुभाष गुप्ता, ईशानी अग्रवाल और शिखा को सम्मानित किया गया।
प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने दिए सीएम को प्रतीक चिह्न
गाजियाबाद के प्रबुद्ध वर्ग में शामिल 11 लोगों ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न देने वालों में लोहा मंडी अध्यक्ष अतुल जैन, सिविल डिफेंस चीफ वार्डन ललित जायसवाल, आईआईए पदाधिकारी नीरज सिंघल, यशोदा अस्पताल से दिनेश अरोड़ा व पीएन अरोड़ा, आरडब्ल्यूए फेडरेशन के चेयरमैन टीपी त्यागी, सरदार एसपी सिंह, नीरू बाला, राकेश हादिया, आरबी चड्ढा और अरुण शर्मा शामिल रहे।