फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सीएम के लिए डिवाइडर तोड़कर बनाया रास्ता, ब्रेकर हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम के लिए डिवाइडर तोड़कर बनाया रास्ता, ब्रेकर हटाया
विज्ञापन

गाजियाबाद। हरसांव पुलिस लाइन में हेलिकॉप्टर से उतरकर कार से कविनगर रामलीला मैदान में पहुंचने के लिए मुख्यमंत्री का रूट तीन दिन पहले ही तय हो गया था, लेकिन एन वक्त पर उनकी वापसी का रूट बनाया गया। आरडीसी के सामने हापुड़ रोड का डिवाइडर तोड़कर सीएम की कार वापस हापुड़ चुंगी की ओर जाने के लिए रास्ता बनाया गया। नगर निगम के कर्मचारी टूटे डिवाइडर के स्थान पर सड़क बनाने में शाम तक जुटे रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को कार में झटका न लगे, इसके लिए कविनगर बिजली घर के पास सड़क पर लगे प्लास्टिक के स्पीड ब्रेकर को तोड़कर हटाया गया। मुख्यमंत्री के आने से 15 मिनट पहले तक नगर निगम के चीफ इंजीनियर एनके चौधरी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मिथिलेश कुमार, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज सिंह सीएम के रूट पर सफाई कराकर साइडों से घास हटवाते नजर आए। मुख्यमंत्री का रूट न होने के बावजूद होली चाइल्ड फ्लाईओवर पर भी विशेष सफाई कराई गई थी। सम्मेलन प्रबुद्ध वर्ग के लोगों का था और इसमें साहित्यकार भी शामिल थे। ऐसे में फ्लाईओवर पर दिवंगत कवि डॉ. कुंवर बेचैन के नाम के बोर्ड भी लगवाए गए। नगर निगम उनके नाम पर इस पुल का नामकरण पहले ही कर चुका था, लेकिन बोर्ड नहीं लगाए गए थे। अफसरों को आशंका थी कि कहीं यह मुद्दा भी सम्मेलन में न उठा दिया जाए। मुख्यमंत्री के रूट पर सभी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का काम भी दिन भर चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें