फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी में 40 फीसदी से अधिक सीटें रह जाएंगी खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी में 40 फीसदी से अधिक सीटें रह जाएंगी खाली
विज्ञापन

गाजियाबाद। चौ. चरणसिंह विश्वविद्यालय के सत्र 2022-23 में परास्नातक , एलएलबी तीन वर्षीय पाठ्यक्रम और डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले की रफ्तार बेहद धीमी है। दो सामान्य मेरिट, एक ओपन मेरिट और नए सिरे से पंजीकरण के बाद शुरू हुई प्रवेश प्रक्रिया के बावजूद फिलहाल पीजी पाठ्यक्रमों में 50 फीसदी से अधिक सीटें रिक्त हैं। प्रवेश के लिए विद्यार्थियों के पास अब केवल 21 नवंबर तक दो दिन मौका बचा है। प्रवेश की रफ्तार यही रही तो पीजी में 40 फीसदी तक सीटें खाली रह जाएंगी।
जनपद के प्रमुख एडेड डिग्री कॉलेजों में एमए हिंदी में इस बार बड़ी संख्या में सीटें रिक्त हैं। एमएमएच में 60 में से 21, एसडी डिग्री कॉलेज में 60 में 48, वीएमएलजी में 60 में से 43 और एमएम कॉलेज मोदीनगर में 60 में से 40 सीटें खाली हैं। एमए अर्थशास्त्र में एमएमएच में 120 में से 69, एसडी में 60 में से 44, एमएम कॉलेज में 60 में से 20, गिन्नी देवी में 60 में से 52 और एलआर पीजी कॉलेज में 60 में से 60 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमए अंग्रेजी में एमएमएच में 60 में से 22, एसडी में 60 में से 20, वीएमएलजी में 60 में से 20 और एमएम कॉलेज में 60 में से 32 सीटें रिक्त हैं। एमए गणित में एमएमएच कॉलेज में 60 में से 50 और एमएम कॉलेज मोदीनगर में 60 में से एक भी सीट पर प्रवेश नहीं हुआ है। एमए संस्कृत में एमएमएच में 60 में से 52, एमएम कॉलेज में 60 में से 40 और एलआर कॉलेज में 60 में से 57 सीटें रिक्त हैं। एमएससी गणित में एलआर कॉलेज में 60 में से 31, आरसीसीवी में 60 में से 33, एमएमएच में 60 में से सात और एमएम कॉलेज में 60 में से 13 सीटें रिक्त हैं। एमए राजनीति विज्ञान में सर्वाधिक प्रवेश हुए हैं। इसमें एमएमएच में 120 सीटों पर केवल 29, एसडी में 60 सीटों पर आठ, वीएमएलजी में 60 सीटों पर 15, गिन्नी देवी में 60 सीटों में से 40 सीटें रिक्त हैं। एमएमएच डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पीयूष चौहान ने बताया कि शुरू के दो दिनों में प्रवेश की गति धीमी रही। आने वाले दो दिनों में बाकी सीटें भरने की संभावना है।
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें