चंद्रग्रहण आज... सुबह से ही मंदिरों के कपाट रहेंगे बंद
गाजियाबाद। कार्तिक पूर्णिमा मंगलवार को खग्रास चंद्र ग्रहण है। सुबह 8.29 मिनट से सूतक लग जाएगा। आठ बजे के बाद से सभी मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। पूर्णिमा का पूजन, गंगा स्नान, देव दीपावली के लिए दीपदान सभी सुबह आठ बजे तक हो जाएंगे।
पंडित दुलीदत्त कौशिक ने बताया कि दोपहर 02:39 बजे शाम 6:18 बजे तक चंद्रग्रहण रहेगा। गाजियाबाद में शाम 5.29 चंद्रोदय होगा। इसलिए यहां चंद्रग्रहण शाम 5:29 बजे से 6:18 बजे तक दिखेगा। सभी प्रमुख मंदिरों के कपाट सुबह 08:00 बजे से बंद हो जाएंगे। तुराबनगर स्थित बसंती मंदिर में पूर्णमासी की कथा सुबह 6:30 बजे से शुरू होगा उसके बाद 7:30 बजे तक हवन किया जाएगा जिसमें खीर की आहुति दी जाएगी। पंडित हरीश नारायण ने बताया कि आठ बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे उससे पहले पूजा प्रसाद वितरण कर लिया जाएगा। पंडित शिव कुमार शर्मा ने बताया कि मेष राशि के भरणी नक्षत्र पर चंद्रग्रहण का संचरण होगा। ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अधिक ध्यान देने की जरूरत होती है। वह ग्रहण के दौरान चाकू से या धारदार औजार से फल सब्जी ना कांटे, सुई से कपड़े ना सिलें। ईश्वर की आराधना करें।
राशियों पर चंद्रग्रहण का प्रभाव
मेष राशि: श्रेष्ठ
धनु : श्रेष्ठ
मीन :श्रेष्ठ
मकर : श्रेष्ठ
इन राशियों के लिए शुभ
कर्क राशि : शुभ
वृश्चिक राशि : शुभ
कुंभ : शुभ
मिथुन : शुभ
कन्या : मध्यम
तुला राशि : मध्यम
वृष : मध्यम
सिंह : मध्यम