10 गांवों में बनाए जाएंगे स्वास्थ्य उपकेंद्र
गाजियाबाद। जिले के 10 गांवों में स्वास्थ्य उपकेंद्र खोले जाने के लिए शासन ने मंजूरी दे दी है। इनके निर्माण का बजट स्वीकृत होने के साथ जमीन भी मुहैया करा दी गई है। एक पर 30.42 लाख का खर्च आएगा। इस तरह दस 3.05 करोड़ में बनेंगे। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि 15वें वित्त आयोग से मिली धनराशि से इन स्वास्थ्य उप केंद्र को बनाने का जिम्मा उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन को सौंपा गया है। बजट जारी होते ही काम शुरू हो जाएगा। सभी उपकेंद्रों में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं होंगी। इनमें जल संरक्षण की व्यवस्था होगी। इन्हें नेशनल बिल्डिंग कोड (एनबीसी) के मानकों पर भूकंपरोधी बनाया जाएगा और आग से बचाव के उपाय भी किए जाएंगे। ब्यूरो
यहां बनेंगे केंद्र : रजापुर ब्लाक में सिकरोड, मोरटा, रघुनाथपुर, सीकरी कला, दीनानाथ पूठी, भोजपुर ब्लॉक के अमराला, रोरी, मुरादनगर में कुन्हैड़ा, लोनी के पचायरा और बयाना में।