फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरडीसी में बनेगी 700 कारों की मल्टीलेवल पार्किंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आरडीसी में बनेगी 700 कारों की मल्टीलेवल पार्किंग
विज्ञापन

गाजियाबाद। राजनगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर (आरडीसी) को जाम मुक्त बनाने के लिए बहुमंजिला पार्किंग बनाई जाएगी। यहां 700 वाहन पार्क करने की सुविधा होगी। इसके साथ ही पार्किंग स्थल पर लग रहीं छोटी दुकानें, खोखा, ठेली, ढाबा, डीजल जनरेटर हटाए जाएंगे। साथ ही जब तक पार्किंग की व्यवस्था नहीं होती है, हापुड़ रोड से राजनगर की तरफ जाने वाले मार्ग को वन वे (जाने का मार्ग) किया जाएगा। जाम से निजात दिलाने के लिए कई अन्य बिंदुओं पर तीन सदस्यीय कमेटी ने स्थलीय निरीक्षण कर जीडीए उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह को रिपोर्ट भेज दी है।
जीडीए के मुख्य अभियंता राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि दुबई मॉल के पीछे बिजलीघर के पास भूखंड संख्या ए-11 और ए-12 पर सरफेस (खुले स्थान) में पार्किंग है। इन दोनों पार्किंग को जोड़कर बहुमंजिला पार्किंग बनाई जाएगी। जीडीए उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि टीम की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है जाम लगने के कारण
कमेटी ने रिपोर्ट में बताया कि यहां जाम का सबसे बड़ा कारण सड़कों के किनारे अवैध रूप से खड़े वाहन हैं। इसके अलावा नगर निगम द्वारा एक सड़क के किनारे पार्किंग का ठेका छोड़ा गया है, इससे भी जाम लगता है। नगर निगम के वेंडरों ने पार्किंग स्थल पर ठेला-खोमचा लगा रखा है, इससे पार्किंग स्थल सिमट गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें