फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा विस्तार के बाद तीन नगर पालिका में ओबीसी रैपिड सर्वे पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा विस्तार के बाद तीन नगर पालिका में ओबीसी रैपिड सर्वे पूरा
विज्ञापन

गाजियाबाद। मुरादनगर और मोदीनगर के बाद लोनी नगर पालिका में भी ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) की आबादी का रैपिड सर्वे पूरा हो गया है। लोनी के एसडीएम व रैपिड सर्वे प्रभारी ने सोमवार को सर्वे रिपोर्ट का सार्वजनिक प्रकाशन कर इस पर आपत्तियां मांगी हैं। एक नवंबर शाम चार बजे तक मिलने वाली आपत्तियों का उसी दिन शाम को निस्तारण कराया जाएगा और नगर विकास विभाग को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

मुरादनगर, मोदीनगर और लोनी नगर पालिका क्षेत्रों में आसपास के गांवों को शामिल कर सीमा विस्तार किया गया है।
इन क्षेत्रों में वार्डों की संख्या भी बढ़ी हैं। लोनी में अब 55 की बजाय 60 वार्ड हो गए हैं। मोदीनगर में 26 से बढ़कर 35 वार्ड हो गए हैं। गांवों के शामिल होने के बावजूद मुरादनगर पालिका क्षेत्र में वार्डों की संख्या इजाफा नहीं हुआ, यहां 25 वार्ड ही रहेंगे। सीमा विस्तार होने के बाद अब ओबीसी की आबादी के आंकड़े बदल जाएंगे। यानी जिन वार्डों में पहले ओबीसी की आबादी कम थी, हो सकता है वहां अब आबादी सबसे ज्यादा हो गई हो। इसके लिए तीनों नगर पालिकाओं में ओबीसी का रैपिड सर्वे कराया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन ऋतु सुहास ने बताया कि मुरादनगर और मोदीनगर पालिका में हुए ओबीसी सर्वे का प्रकाशन बीते सप्ताह हो चुका है। सोमवार को लोनी नगर पालिका के ओबीसी आबादी के आंकड़ों का प्रकाशन कराकर आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद रिपोर्ट शासन के पास भेजी जाएगी। इसके आधार पर वार्ड आरक्षण तय किया जाएगा। सबसे ज्यादा ओबीसी आबादी वाले वार्डों को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया जाएगा। इसी आधार पर अनुसूचित जाति के लिए वार्डों का आरक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें