फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज, बुलंदशहर, झांसी और नोएडा के बीच होगा सेमीफाइनल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज, बुलंदशहर, झांसी और नोएडा के बीच होगा सेमीफाइनल
विज्ञापन

गाजियाबाद। महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही यूपी स्टेट अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता में शनिवार को प्री-क्वार्टर फाइनल और क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया। उत्तर प्रदेश व गाजियाबाद बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में बालक वर्ग एकल में प्रयागराज, बुलंदशहर, झांसी और नोएडा के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।
बालिका वर्ग एकल में हापुड़ की दो खिलाड़ियों रिद्धि और काजल ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। बालक वर्ग एकल के पहले क्वार्टर फाइनल में प्रयागराज के अंश गुप्ता ने अलीगढ़ के रेशांक को 20-22, 21-14 और 21-7 से शिकस्त दी। दूसरे क्वार्टर फाइनल में बुलंदशहर के आराध्य ने अयोध्या के अश्वनी को 21-14 व 21-13 के स्कोर से मात दी। तीसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में झांसी के रोहन ने गोरखपुर के अयान खान को 21-10, 21-13 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। बालक वर्ग एकल के आखिरी क्वार्टर फाइनल में नोएडा के नीर नेहवाल ने वाराणसी के आकाश को 21-8, 17-21 और 21-17 से मात दी। बालिका वर्ग एकल के पहले क्वार्टर फाइनल में हापुड़ की रिद्धि भारद्वाज ने आगरा की दिव्यांशी को 15-21, 21-16 व 21-10 से शिकस्त दी। बालिका वर्ग के दूसरे क्वार्टर फाइनल में हापुड़ की काजल ने कानपुर की प्रिया शुक्ला को 21-15 और 21-13 से हराया।
विज्ञापन

बालक वर्ग डबल में बुलंदशहर व प्रयागराज सेमीफाइनल में
गाजियाबाद बैडमिंटन एसोसिएशन के महासचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि बालक वर्ग डबल के पहले क्वार्टर फाइनल में बुलंदशहर के आराध्य व देव की जोड़ी ने गाजियाबाद के भव्य व निष्कर्ष की जोड़ी को 21-11 व 21-19 से शिकस्त दी। डबल में दूसरे क्वार्टर फाइनल में प्रयागराज के अंश व अश्वनी की जोड़ी ने लखनऊ के देवेश व भूमेश को 21-14 व 21-16 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मिक्स डबल्स के सेमीफाइनल में गाजियाबाद
मिक्स डबल के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में गाजियाबाद के भव्य व काजल की जोड़ी ने बांदा के आलोक व शिवांगी को 21-12 व 21-5 से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। दूसरे क्वार्टर फाइनल में मथुरा आशीष व तरनजीत कौर की जोड़ी ने हापुड़ की रिद्धि व सिद्धि को 21-14 व 27-25 से हराया। तीसरे क्वार्टर फाइनल में अयोध्या के विप्रांश व रागिनी की जोड़ी ने झांसी के सर्वेश व रिषिका को 21-14 व 21-19 से शिकस्त दी। आखिरी क्वार्टर फाइनल में अलीगढ़ के प्रताप व सुजाता ने वाराणी के आकाश व तनिष्का की जोड़ी को 21-15 व 21-19 से अंतर से हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें