फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीली चाय पिलाकर यात्रियों को लूटने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नशीली चाय पिलाकर यात्रियों को लूटने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। ट्रेनों और प्लेटफार्म पर यात्रियों से दोस्ती कर चाय और खाने में नशीला पदार्थ देकर लूटपाट करने वाले रशीद को जीआरपी ने प्लेटफार्म नंबर चार से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लुटेरे के पास से हापुड़ में यात्री को बेहोश कर लूटी गई 20 हजार की नकदी, अलग वारदात में लूटे गए पांच महंगे मोबाइल फोन और 76 नशे की गोलियां बरामद की हैं। जीआरपी क्षेत्राधिकारी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि रशीद बरेली के इज्जतनगर का रहने वाला है। वह अजमेर जाने के लिए आला हजरत एक्सप्रेस के इंतजार में था। उस पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप है। बरेली के पाक्सो कोर्ट में उसके खिलाफ मुकदमा भी चल रहा है।
थाना प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि तीन शादियां कर चुका रशीद आर्थिक तंगी दूर करने के लिए वारदात को अंजाम देता था। वह बरेली से हापुड़, गाजियाबाद के अलावा दिल्ली, अजमेर, बड़ोदरा रूट पर चलने वाली ट्रेनों के अलावा बस अड्डे पर यात्रियों को निशाना बनाता था। आरोपी दो बीवियों को तलाक देने के बाद छह महीने पहले तीसरा निकाह किया है। दोनों बीवियों से उसके छह बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेश होने तक सहमे रहे आरपीएफ के जवान
अनुज मलिक ने बताया कि रशीद को दो बार हार्ट अटैक आ चुका है। उसकी गिरफ्तारी के बाद आरपीएफ का स्टाफ सहमा हुआ था कि कहीं उसे हिरासत में अटैक न पड़ जाए। रशीद पांच वक्त की नमाज भी पढ़ता है। उसकी वेष-भूषा को देखकर लोग आसानी से झांसे में आ जाते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें