फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड रेल: पहले खंड में 17 किमी लंबा एलिवेटेड ट्रैक बनकर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
रैपिड रेल: पहले खंड में 17 किमी लंबा एलिवेटेड ट्रैक बनकर तैयार
विज्ञापन

गाजियाबाद। रैपिड रेल के साहिबाबाद से दुहाई 17 किमी लंबे प्राथमिकता खंड में एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण कार्य शुक्रवार को पूरा हो गया। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) की ओर से दुहाई में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से सटे दो पिलर पर सीमेंट का आखिरी स्पैन रखा गया। पहले खंड पर रैपिड रेल का मुख्य ट्रायल रन नवंबर माह के आखिर में प्रस्तावित है।
एलिवेटेड ट्रैक का निर्माण कार्य पूरा होने एनसीआरटीसी को बड़ी सफलता मिली है। प्राथमिकता खंड में एलिवेटेड ट्रैक पर स्टील के विशेष चार स्पैन स्थापित किए गए हैं। इनमें पहला 73 मीटर लंबा विशेष स्टील स्पैन वसुंधरा में रेलवे की मुख्य लाइन पर स्थापित किया गया फिर 150 मीटर लंबा एक स्टील स्पैन मेरठ रोड तिराहा स्टेशन और आखिरी दो 45 मीटर लंबे स्टील स्पैन दुहाई डिपो की ओर जाते हुए एलिवेटेड ट्रैक पर बिछाए गए।
विज्ञापन

13.5 किमी के हिस्से में पटरी बिछाने का काम पूरा
पहले खंड में रैपिड रेल का एलिवेटेड ट्रैक तैयार होने के बाद पटरियों को बिछाने, ओवर हैड इक्विपमेंट (ओएचई) और सिग्नल का काम तेज हो गया है। प्राथमिकता खंड में कुल 17 में से 13.5 किमी भाग में पटरियों को बिछाने में सफलता मिली है। करीब 35 फीसदी हिस्से में अभी ओएचई के स्थापित करने का काम जल्द पूरा हो जाएगा। एनसीआरटीसी की योजना माह के अंत तक ओवर हेड यूनिट का काम पूरा करने के साथ ओएचई को चार्ज कर लाइन में बिजली सप्लाई शुरू करने की है।
700 मीटर लंबे ट्रैक पर रैपिड रेल के हो रहे तकनीकी परीक्षण:
एनसीआरटीसी ट्रायल रन की दिशा में तेजी से कार्य कर रहा है। दुहाई डिपो में अब तक गुजरात के सावली स्थित प्लांट से दो रैपिड रेल आ चुकी हैं। ऐसे में दुहाई में तैयार किए गए 700 मीटर लंबे टेस्टिंग ट्रायल में रैपिड रेल का नियमित तकनीकी परीक्षण किया जा रहा है। यह परीक्षण मुख्य ट्रायल रन के पहले तक जारी रहेंगे। तकनीकी परीक्षण में सिग्नलिंग सहित ट्रेन की अलग-अलग प्रणालियों को जांचा जा रहा है। दुहाई डिपो में मुख्य ट्रायल रन से पहले तीसरी रैपिड रेल आ जाएगी। बीते दिनों दुहाई डिपो में की गई डायनमिक और स्टेटिक टेस्टिंग की जा रही है। इस टेस्टिंग के जरिये एलटीई संचार तकनीक पर आधारित यूरोपीय ट्रेन कंट्रोल सिस्टम सिग्नलिंग प्रणाली को जांचा गया।
विज्ञापन

स्टेशनों का काम एडवांस स्तर पर
एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि रैपिड रेल के तीन स्टेशनों का काम एडवांस स्तर पर है। साहिबाबाद, गुलधर स्टेशन में प्लेटफार्म के ऊपर का शेड तैयार हो गया है। प्रवेश-निकास का निर्माण तेजी से जारी है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्लेटफार्म स्क्रीन डोर, स्वचालित सीढ़ियां और लिफ्ट लगाने का काम जारी है। मेरठ रोड तिराहा व दुहाई स्टेशन का निर्माण तय समयसीमा में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें