फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैपिड रेल के किनारे बनेंगे मॉल और दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
रैपिड रेल के किनारे बनेंगे मॉल और दुकानें
विज्ञापन

गाजियाबाद। रैपिड ट्रेन कॉरिडोर के जनपद में आने वाले सातों स्टेशनों के दोनों ओर मॉल और दुकानों के साथ व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होंगी। रैपिड कॉरिडोर के दोनों ओर 1.5 किमी क्षेत्र में विशेष विकास क्षेत्र घोषित किया गया है। यहां आवासीय सहित व्यावसायिक गतिविधियों के लिए मिश्रित भू-उपयोग रखा गया है। शनिवार को जीडीए उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह की मौजूदगी में प्राधिकरण सभागार में आरआरटीएस के अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्र का प्रस्तुतीकरण दिया।
अब रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) रैपिड ट्रेन प्रभावित क्षेत्र का जोनल प्लान बनाने का काम शुरू करेगा। सभी स्टेशन के दोनों ओर 1.5 किलोमीटर के क्षेत्र को रैपिड ट्रेन प्रभावित क्षेत्र घोषित किया गया है। ऐसे में भविष्य में रैपिड रेल के बराबर आवासीय और व्यावसायिक योजनाएं आएंगी। विकास योजनाओं का मुख्य केंद्र साहिबाबाद, मेरठ रोड तिराहा, गुलधर स्टेशन, दुहाई, मुरादनगर और मोदीनगर के दोनों स्टेशनों के आसपास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीडीए की ओर से तैयार किए गए मास्टर प्लान में रैपिड रेल से सटे क्षेत्रों में भू-उपयेाग को मिश्रित रखा गया है। इसी के तहत रैपिड रेल का प्रथम खंड शुरू होने के बाद कॉरिडोर से सटे क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर व्यावसायिक गतिविधियां शुरू होंगी। रैपिड रेल कॉरिडोर में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से भी करोड़ों का अंशदान किया गया है। ऐसे में प्रोजेक्ट की लागत वसूली के लिए कवायद शुरू हो गई है। आरआरटीएस अधिकारियों की ओर से स्टेशन और उसके आसपास शुरू की जाने वाली व्यावसायिक योजनाओं का खाका खींचा गया है। जिसका प्रस्तुतीकरण रविवार को जीडीए वीसी के सामने किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें