फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल

सार

बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेलगाजियाबाद।दुष्कर्म के आरोपी सगे भाई प्रदीप और कालू को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था, जबकि तीसरे आरोपी नरेंद्र ने अदालत में समर्पण किया।14 अक्तूबर को पीड़िता के मां के बयान दर्ज होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी को भेजा जेल
विज्ञापन

गाजियाबाद। खोड़ा थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में तीसरे आरोपी ने अदालत में समर्पण कर दिया। पाक्सो कोर्ट ने आरोपी नरेंद्र कुमार को जेल भेज दिया। इस मामले में अगली सुनवाई 14 अक्तूबर को होगी। विशेष लोक अभियोजक हरीश कुमार ने बताया खोड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाली 12 वर्षीय बच्ची के साथ प्रदीप, कालू और नरेंद्र ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। बच्ची के गर्भवती होने के आठ महीने बाद मां को दुष्कर्म होने की जानकारी मिली थी। जिस मकान में बच्ची अपने मां-बाप के साथ किराए पर रहती है, उसी मकान में ऊपरी तल पर आरोपी के मां-बाप भी किराएदार थे। दुष्कर्म के आरोपी सगे भाई प्रदीप और कालू को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया था, जबकि तीसरे आरोपी नरेंद्र ने अदालत में समर्पण किया। 14 अक्तूबर को पीड़िता के मां के बयान दर्ज होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें