फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी की हत्या में फरार कुनाल पर गहराया शक

सार

मां-बेटी की हत्या में फरार कुनाल पर गहराया शकगाजियाबाद।संजय ने कहा था कि उसने वारदात अकेले ने की।जांच में बाद में इसकी पुष्टि हुई कि जिसे उसने अपनी बेटी बताया था, वह रेखा की सहेली की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां-बेटी की हत्या में फरार कुनाल पर गहराया शक
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानी गांव में 30 सितंबर को रेखा और उसकी बेटी ताशु की फावड़े से काटकर की गई हत्या में नामजद कुनाल के शामिल होने का शक गहराता जा रहा है। वारदात के बाद से वह लापता है। उसके पिता संजय को दोहरे हत्याकांड के जुर्म में जेल भेजा गया था। संजय ने कहा था कि उसने वारदात अकेले ने की। कुनाल के बारे में बताया कि वह अपने दादा को दवा दिलाने अस्पताल गया है, वहां से नहीं लौटा। दादा के आने पर पता चला कि वह वारदात होने से पहले ही अस्पताल से चला गया था।
नंदग्राम थाना प्रभारी रमेश सिंह सिद्धू ने बताया कि रिपोर्ट में नामजद संजय के बेटे की तलाश की जा रही है। टीमें दबिश दे रही हैं। उससे पूछताछ के बाद ही साफ हो पाएगा कि वह वारदात में शामिल रहा या नहीं। हालांकि, रेखा के मायका पक्ष के लोगों का पहले से कहना है कि वारदात संजय ने अकेले नहीं की, कुनाल ने उसका साथ दिया है। रेखा और ताशु घर में अलग-अलग मंजिल पर सो रही थीं। ऐसे में यह बहुत मुश्किल है कि संजय ने एक-एक कर दोनों की हत्या की हो। एक की हत्या के समय वह चीखी होगी तो दूसरी जाग गई होगी। ऐसे में बहुत मुमकिन है कि मां-बेटी में से एक की हत्या संजय ने की हो और ठीक उसी समय दूसरी की कुनाल ने की हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेखा की सहेली की बेटी की फोटो दिखाकर किया गुमराह
संजय ने पुलिस को इंस्टाग्राम से कुछ तस्वीरें और रील निकालकर दी थीं। इनके बारे में बताया था कि इनमें उसकी पत्नी और बेटी है। पत्नी के रील बनाने से भी वह खफा था। उससे मना किया था लेकिन वह मानी नहीं। बाद में पता चला कि उसने पुलिस को गुमराह किया था। उसने तो तस्वीर दिखाई, उसमें पत्नी की तो ठीक थी लेकिन उसमें बेटी नहीं बल्कि गांव की कोई और लड़की थी। पुलिस उसकी बातों में आ गई। सच्चाई का पता चलने पर पुलिस ने जांच कराई। जांच में बाद में इसकी पुष्टि हुई कि जिसे उसने अपनी बेटी बताया था, वह रेखा की सहेली की बेटी है। पुलिस ने इसके लिए रेखा के भाई नितिन से ताशु की फोटो लेकर मिलान किया। तब जाकर तस्वीर का सच सामने आया। अब सवाल यह है कि संजय ने यह झूठ क्यों बोला?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें