फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनें हुईं फुल... त्योहार पर घर जाना मुश्किल

सार

ट्रेनें हुईं फुल... त्योहार पर घर जाना मुश्किलगाजियाबाद।दीपावली और छठ के त्योहार पर बिहार, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश और असम की ओर जाने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल हो गया है।इसमें एसी और सामान्य बसें उपलब्ध रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ट्रेनें हुईं फुल... त्योहार पर घर जाना मुश्किल
विज्ञापन

गाजियाबाद। दीपावली और छठ के त्योहार पर बिहार, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश और असम की ओर जाने वाली ट्रेनों में रिजर्वेशन फुल हो गया है। अब लोगों को त्योहार मनाने के लिए घर जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। गोरखपुर, वाराणसी रूट समेत अधिकांश ट्रेनों में वेटिंग लिस्ट (प्रतीक्षा सूची) 200 और 150 के पार पहुंच गई हैं। रेलवे ने आठ त्योहार स्पेशल ट्रेन शुरू की है। अभी इनका परिचालन शुरू नहीं हुआ है लेकिन रिजर्वेशन सभी में फुल हो चुका है।
इस बार दीपावली 24 और छठ महापर्व 30 अक्तूबर को है। पूर्वांचल और बिहार के करीब पांच लाख लोग गाजियाबाद और नोएडा में रहते हैं। इनमें से बड़ी संख्या में लोग त्योहार मनाने घर जाते हैं। इनमें काफी संख्या में लोग तीन महीने पहले ही रिजर्वेशन करा लेते हैं लेकिन काफी लोग रिजर्वेशन नहीं करा पाते हैं। इस समय दिल्ली से जाने वाली सभी प्रमुख गाड़ियों में सीटें फुल हैं। वैशाली, गोरखधाम, सीमांचल, फरक्का और कुशीनगर एक्सप्रेस में ज्यादा मारामारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तत्काल और बसों का सहारा
त्योहारी सीजन में ट्रेनों की प्रतीक्षा सूची काफी लंबी होने के चलते अब लोगों को तत्काल और बसों का ही सहारा है। पूर्वांचल और बिहार के लिए आनंद विहार और कौशांबी बस अड्डे से बसों का संचालन होता है। इसमें एसी और सामान्य बसें उपलब्ध रहती हैं।
ट्रेन वेटिंग लिस्ट
सीमांचल एक्सप्रेस - 224
सिक्किम महानंदा - 185
श्रमजीवी एक्सप्रेस - 146
वीकली एक्सप्रेस - 165
फरक्का एक्सप्रेस - 195
न्यू फरक्का एक्सप्रेस - 136
कामाख्या एक्सप्रेस - 146
डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस - 196
असम एक्सप्रेस - 185
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस- 140
पद्मावत एक्सप्रेस - 289
गोरखधाम एक्सप्रेस -195
वैशाली एक्सप्रेस -186
गोरखपुर-एलटीटी -175
कुशीनगर एक्सप्रेस - 187
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें