फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढों से उड़ती धूल ने फिर बिगाड़ी हवा की सेहत

सार

गड्ढों से उड़ती धूल ने फिर बिगाड़ी हवा की सेहतगाजियाबाद\/साहिबाबाद। इसके साथ ही सोमवार को कलक्ट्रेक्ट में डीएम राकेश कुमार सिंह 22 विभागों के अधिकारियों की प्रदूषण के संबंध में मीटिंग करेंगे।चार दिन बाद बारिश के आसारडॉ. अरविंद यादव का कहना है कि चार दिन बाद बारिश के आसार बन रहे हैं। इससे एक बार फिर प्रदूषण से बड़ी राहत मिलेगी।तारीख एक्यूआई22 सितंबर 4923 सितंबर 68 24 सितंबर 6425 सितंबर 4326 सितंबर 9027 सितंबर 10828 सितंबर 15629 सितंबर 16630 सितंबर 190एक अक्तूबर 210।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गड्ढों से उड़ती धूल ने फिर बिगाड़ी हवा की सेहत
विज्ञापन

गाजियाबाद/साहिबाबाद। गड्ढों से उड़ती धूल ने फिर से हवा की सेहत बिगाड़ दी है। दस दिन के भीतर वायु गुणवत्ता सूचकांक (49) से 210 पर जा पहुंचा है। इससे पहले चार दिन बारिश होने से बड़ी राहत मिली थी, क्योंकि तब धूल नहीं उड़ रही थी। इसके बाद से हवा में जहर बढ़ता जा रहा है। प्रशासन ने एक अक्तूबर से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) लागू तो कर दिया लेकिन गड्ढे भरकर धूल पर नियंत्रण के इंतजाम नहीं किए और न ही पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। मौसम के जानकारों का कहना है कि हवा में धूल के कण बहुत बढ़े हुए हैं।
हवा की गति धीमी होने से वायुमंडल में धूल और मिट्टी के कण तेजी से फैल रहे हैं। शनिवार को वसुंधरा का एक्यूआई 252, लोनी का एक्यूआई का 260, इंदिरापुरम का 197 और संजय नगर का 131 रहा। औसत एक्यूआई 210 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी का माना जाता है। सितंबर महीने में 14 दिन हवा सांस लेने लायक रही। इन दिनों में एक्यूआई 50 से कम रहा। मौसम विज्ञानी डॉ. अरविंद यादव ने बताया कि हवा में प्रदूषण बढ़ने का मुख्य कारक इन दिनों धूल के कण ही हैं। इनकी अपेक्षा धुएं के कणों की संख्या कम है।
विज्ञापन

उधर, हाल ही में कराए गए सर्वे में नगर निगम क्षेत्र में सभी औद्योगिक क्षेत्रों की सड़कें जर्जर हालत में मिलीं। इनके गड्ढों से दिन भर धूल उड़ती है। हालांकि, निर्माण साइटों से भी धूल उड़ रही है लेकिन गड्ढें लगभग पूरे शहर में हैं, इसलिए ये ज्यादा परेशानी पैदा कर रहे हैं। बारिश के बाद ये गड्ढे और ज्यादा हो गए हैं।
विज्ञापन

आज होगी मीटिंग
इस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी उत्सव शर्मा का कहना है कि जिन निर्माण साइटों पर एंटी स्मॉग गन नहीं लगी हैं। उनके बारे में सबंधित विभागों के अफसरों को बता दिया गया है। इसके साथ ही सोमवार को कलक्ट्रेक्ट में डीएम राकेश कुमार सिंह 22 विभागों के अधिकारियों की प्रदूषण के संबंध में मीटिंग करेंगे।
चार दिन बाद बारिश के आसार
डॉ. अरविंद यादव का कहना है कि चार दिन बाद बारिश के आसार बन रहे हैं। यह तीन से चार दिन होगी। इससे एक बार फिर प्रदूषण से बड़ी राहत मिलेगी।
तारीख एक्यूआई
22 सितंबर 49
23 सितंबर 68
24 सितंबर 64
25 सितंबर 43
26 सितंबर 90
27 सितंबर 108
28 सितंबर 156
29 सितंबर 166
30 सितंबर 190
एक अक्तूबर 210
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें