मैं मानसिक तनाव में हूं, इसलिए त्याग पत्र दे रहा हूं....
गाजियाबाद। मैं मानसिक तनाव में हूं, इसलिए अपने पद से त्याग पत्र दे रहा हूं। यह मेसेज जीडीए के अवर अभियंता वीसी सिंह जरिया ने जीडीए के आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुप में शनिवार को किया है। अभियंता से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन बंद था। मौजूदा समय में वह अभियंत्रण जोन-छह में कार्यरत हैं।
अवर अभियंता ने जीडीए उपाध्यक्ष को संबोधित मेसेज में अवर अभियंता ने लिखा है कि गाजियाबाद विकास प्राधिकरण में पदस्थ उच्चाधिकारियों की दबाव की नीति से वह मानसिक तनाव में है। दबाव बनाकर अनुचित कार्य करने के लिए कहा जाता है। ऐसे स्थिति में कार्य करने में असमर्थ हूं। एक अक्तूबर को मैं उप्र विकास प्राधिकरण केंद्रीयत सेवा के अवर अभियंता (सिविल) के पद से त्याग पत्र देता हूं। अवर अभियंता का यह मेसेज पूरे दिन अभियंताओं व अधिकारियों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। जीडीए के मुख्य अभियंता राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि अवर अभियंता वीसी सिंह जरिया ने इस तरह का मेसेज वाट्सएप ग्रुप पर क्योें डाला, इसका कारण उनसे बात करने के बाद ही पता चल सकेगा, उन्होंने बताया कि वीसी सिंह से बात करने के बाद ही सही बात चलेगी।