फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार समाप्त, आज से हिंडन नदी पर फर्राटा भरेंगे वाहन

सार

इंतजार समाप्त, आज से हिंडन नदी पर फर्राटा भरेंगे वाहन गाजियाबाद।पुल शुरू होने के बाद गाजियाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालकों को राहत मिल जाएगी।गाजियाबाद से मोहन नगर की तरफ प्रतिदिन 50 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंतजार समाप्त, आज से हिंडन नदी पर फर्राटा भरेंगे वाहन
विज्ञापन

गाजियाबाद। गाजियाबाद से दिल्ली जाने के लिए आज से हिंडन पर बने नए पुल पर वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। वाहनों के लिए आज से पुल खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री का समय मिलने के बाद पुल का लोकार्पण होगा। 22 करोड़ रुपये की लागत से बने 176 मीटर लंबा और 7.50 मीटर चौड़े तीन लेन का पुल तीन साल में बनकर तैयार हुआ है। पुल शुरू होने से मोहन नगर, साहिबाबाद, दिल्ली, आनंद विहार जाने में सहूलियत होगी। अभी पुल बंद होने से लोगों को काफी देर तक जाम से जूझना पड़ता है। जीडीए के मुख्य अभियंता राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि महात्मा गांधी की जयंती पर दो अक्तूबर से वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। पुल जर्जर होने से पांच साल पहले इसे 2017 में बंद कर दिया गया था। इस कारण से सुबह दिल्ली की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ रही थी। पुल शुरू होने के बाद गाजियाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालकों को राहत मिल जाएगी। मौजूदा समय में दिल्ली, मोहनगर जाने के लिए केवल एक लेन का पुल है, जबकि वापसी में तीन लेन के दो पुल हैं, इसलिए लोगों को सुबह यहां पर जाम में फंसना पड़ता है। गाजियाबाद से मोहन नगर की तरफ प्रतिदिन 50 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें