फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद फ्लैट में मिला स्वास्थ्य कर्मी के पति का शव

सार

बंद फ्लैट में मिला स्वास्थ्य कर्मी के पति का शववैशाली।उन्होंने कौशांबी थाना पुलिस को घटना की सूचना दी।फिलहाल पुलिस बेटी की तलाश कर रही है।घर से सामान गायब होने का भी अंदेशाघटनास्थल पर जांच के दौरान यह भी सामने आया कि गोद ली हुई बेटी का एक बैग भी गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बंद फ्लैट में मिला स्वास्थ्य कर्मी के पति का शव
विज्ञापन

वैशाली। सेक्टर-4 में बृहस्पतिवार शाम अनिल सक्सेना (58) की हत्या के बाद उनका शव बंद फ्लैट में मिला। उनके हाथ और पैर रस्सी से बंधे हुए थे। शाम को पत्नी पिंकी के नौकरी से घर लौटने पर घटना का पता चला। सूचना पर एसएसपी मुनिराज जी., कौशांबी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पिंकी ने पति की हत्या में परिचित के शामिल होने का शक जाहिर किया है। फ्लैट में उनकी 14 साल की बेटी भी नहीं थी।
वैशाली सेक्टर 4 में अनिल सक्सेना पत्नी पिंकी और 14 साल की बेटी के साथ रहते थे। पिंकी दिल्ली स्वास्थ्य मलेरिया विभाग में कार्यरत हैं। वह बृहस्पतिवार सुबह ड्यूटी पर चली गई थीं। इस बीच अनिल सक्सेना और 14 साल की बेटी घर पर थे। वह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। शाम करीब सात बजे पत्नी पिंकी ड्यूटी से घर लौटीं तो उन्हें फ्लैट का दरवाजा बंद मिला। उन्होंने दूसरी चाबी से दरवाजा खोला तो उनके होश उड़ गए। अंदर कमरे में अनिल मृत हालत में बेड पर पड़े थे। उन्होंने कौशांबी थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक द्वितीय ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, कौशांबी थाना प्रभारी प्रभात कुमार दीक्षित पुलिस बल के साथ पहुंचे। फॉॅरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए।
विज्ञापन

गोद ली बेटी से चल रहा था झगड़ा
पुलिस की जांच में सामने आया है कि दंपती ने एक बेटी को गोद लिया था। पिछले कई दिनों से बेटी अपने पिता से नाराज चल रही थी, दोनों के बीच एक दो बार झगड़ा भी हुआ था। फिलहाल पुलिस बेटी की तलाश कर रही है।
घर से सामान गायब होने का भी अंदेशा
घटनास्थल पर जांच के दौरान यह भी सामने आया कि गोद ली हुई बेटी का एक बैग भी गायब है। पिंकी ने घर में सभी जगह बैग ढूंढा लेकिन नहीं मिला। हत्या की जानकारी मिलने पर घटनास्थल के पास लोगों की भीड़ जुट गई।
तीसरे शख्स की भी घटना में अहम भूमिका
घटनास्थल पर पुलिस को जांच के दौरान किसी तीसरे शख्स की भूमिका भी मिलने के सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस को शक है कि आरोपी के परिवार के किसी सदस्य के साथ संबंध हो सकते हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की
एसपी सिटी सेकंड ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि मृतक की पत्नी पिंकी ने परिचित के घटना में शामिल होने का शक जाहिर किया है। उनकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। लापता बेटी को भी तलाशने के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें