फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीएसजी के बाहर महिला उद्यमी से सोने की चेन लूट ले गए बदमाश

सार

डीपीएसजी के बाहर महिला उद्यमी से सोने की चेन लूट ले गए बदमाशगाजियाबाद।पीछे मुड़कर देखा तो बदमाश चेन लूटकर भाग रहा था।पिछले सप्ताह ही क्रॉसिंग रिपब्लिक में स्कूल के बाहर महिला से चेन लूटने वाले बदमाश नोएडा में गिरफ्तार किए जाने का दावा पुलिस ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीपीएसजी के बाहर महिला उद्यमी से सोने की चेन लूट ले गए बदमाश
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर में ताबड़तोड़ वारदात कर रहे बाइकर्स गैंग के बदमाशों ने सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे मेरठ रोड स्थित देहली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद (डीपीएसजी) के बाहर उद्यमी मालती सिंह से सोने की चेन लूट ली। वह पोते को स्कूल से लेने के लिए गई थीं। उसे कार में बिठाते समय बदमाशों ने चेन पर झपट्टा मारा। इसके बाद तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।
राजनगर सेक्टर-12 की रहने वाली मालती सिंह ने बताया कि बदमाश पहले से वहां आसपास ही घूम रहे थे। किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। वे लूट के लिए मौके की तलाश में थे। इसकी तैयारी करके आए थे। एक बदमाश थोड़ी दूरी पर बाइक स्टार्ट करके खड़ा था। दूसरा पैदल घूम रहा था। वही नजदीक आया। वे पोते को कार में बिठा रहीं थी, तभी महसूस हुआ कि गर्दन पर किसी ने झपट्टा मारा है। उन्हें बड़ी जोर का झटका लगा। पीछे मुड़कर देखा तो बदमाश चेन लूटकर भाग रहा था। वह साथी के पास गया। इसके बाद दोनों बाइक से भाग गए। वहां बच्चों को लेने आए कई लोग मौजूद थे। इसके बावजूद बदमाश सरेआम वारदात कर चले गए। उन्होंने मोबाइल से नंबर 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी। दस मिनट बाद पुलिस की गाड़ी आई लेकिन तब तक बदमाश दूर निकल चुके थे। सिहानी गेट थाना के प्रभारी नरेश कुमार शर्मा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं।
विज्ञापन

कोई आगे आया तो गोली मार दूंगा
मालती सिंह ने बताया कि चेन लुटते ही उन्होंने अपनी कार के चालक से कहा कि बदमाश को पकड़े। चालक ने साहस दिखाकर उसका पीछा किया। आसपास से और लोग भी आ गए, लेकिन बदमाश ने तमंचा निकाल लिया। वह रुका और लोगों की तरफ तमंचा करके बोला, कोई आगे आया तो गोली मार दूंगा। यह देख लोग वहीं रुक गए। इसके बाद बदमाश भागकर साथी की बाइक तक पहुंच गया।
सफेद टोपी पहने था बदमाश
मालती सिंह ने बताया कि चेन लूटने वाले बदमाश ने सफेद टोपी पहन रखी थी। बदमाशों की उम्र 25 से 30 साल के बीच थी। उनकी बाइक लाल और काले रंग की थी। दोनों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। दूर से बाइक का नंबर साफ नजर नहीं आ रहा था। पास में ही रेलवे क्रॉसिंग है। बदमाश उसकी तरफ ही भागे।
यहां वारदात ज्यादा
इंदिरापुरम, प्रताप विहार, विजय नगर, क्रॉसिंग रिपब्लिक, सिहानी गेट, कविनगर, मोदीनगर में चेन, मोबाइल और कुंडल लूट की वारदात ज्यादा हो रही हैं। सुबह की सैर पर निकले लोग और स्कूल से बच्चों को लेने जाने वालीं महिलाएं बदमाशों के निशाने पर हैं।
विज्ञापन

शहर में दस से ज्यादा गिरोह
बाइकर्स के दस से ज्यादा गिरोह शहर में सक्रिय हैं। इनके हुलिये और वारदात के तरीके से इसका पता चलता है। पुलिस हर महीने एक से दो गिरोह पकड़ रही है, लेकिन अपराध की रफ्तार में कमी नहीं आ रही। पिछले सप्ताह ही क्रॉसिंग रिपब्लिक में स्कूल के बाहर महिला से चेन लूटने वाले बदमाश नोएडा में गिरफ्तार किए जाने का दावा पुलिस ने किया था। सोमवार को ऐसी ही वारदात डीपीएसजी के बाहर हो गई। इसके बाद पुलिस ने विधायक प्रदीप चौधरी की मां संतोष देवी से कुंडल लूटने वाले बदमाश पकड़े। मुठभेड़ में एक के पैर में गोली लगी, लेकिन वारदात नहीं रुकीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें