समीक्षा के बाद लागू किया जाएगा ग्रैप : डीएम
गाजियाबाद। ग्रैप (ग्रेडेड एक्शन रिस्पांस प्लान) लागू करने से पहले एक बार फिर प्रदूषण के आंकड़ों की समीक्षा होगी। डीएम राकेश कुमार सिंह सितंबर के अंतिम सप्ताह में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अलावा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। उनका कहना है कि जरूरत न होने पर एक अक्तूबर से ग्रैप लागू नहीं किया जाएगा।
डीएम ने बताया कि सरकारी निर्माण परियोजनाओं का समय पर पूरा होना भी जरूरी है। ग्रैप लागू हो जाने से निर्माण कार्यों पर भी प्रतिबंध लग जाएगा, इससे परियोजनाएं लेट हो जाएंगी। इनके अलावा ईंट भट्ठों के संचालन, उद्योगों के संचालन पर भी कई तरह की बंदिशें लग जाएंगी। सितंबर में समीक्षा के बाद एनजीटी के आदेशानुसार कार्रवाई की जाएगी। जरूरत न हुई तो ग्रैप लागू करने के लिए तय की गई एक अक्तूबर की तारीख को आगे बढ़ाया जाएगा।