फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी में निकली पथरी निजी में सब कुछ सामान्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी में निकली पथरी निजी में सब कुछ सामान्य
विज्ञापन

गाजियाबाद। एमएमजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में संजयनगर निवासी विवेक त्यागी को पथरी और तिल्ली की परेशानी निकली थी। जब उस व्यक्ति ने नेहरूनगर स्थित एक निजी अस्पताल में जब अल्ट्रासाउंड कराया तो पूरी रिपोर्ट सामान्य आई। विवेक ने सोमवार को सीएमओ से इसकी शिकायत की है और मशीन की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

संजयनगर निवासी 46 वर्षीय विवेक त्यागी के पेट में दर्द पर संयुक्त अस्पताल में चेकअप कराया था। चिकित्सक ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी थी संयुक्त अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट ना होने की वजह से उन्होंने एमएमजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराया जिसकी रिपोर्ट में तिल्ली बढ़ी हुई और किडनी में स्टोन की शिकायत आई। उनको जब इस रिपोर्ट पर भरोसा नहीं हुआ तो उन्होंने नेहरूनगर स्थित यशोदा अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराया। उन्होंने बताया कि वहां की रिपोर्ट में सभी कुछ सामान्य आया और ना तो पथरी ना ही तिल्ली की समस्या आई। उन्होंने दोनों रिपोर्ट संयुक्त अस्पताल के चिकित्सक को दिखाई। जिसके बाद चिकित्सक ने कुछ दवाएं दीं, जिससे उनको आराम आ गया। विवेक त्यागी ने सीएमओ को लिखित में शिकायत की और एमएमजी के मशीन की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि लापरवाही की वजह से गलत रिपोर्ट दी गई तो चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और मशीन खराब है और मरीजों को गलत रिपोर्ट दी जा रही है तो इससे मरीजों की जान को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें