फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णागिरी एक्सप्रेस से टीटीई का बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्णागिरी एक्सप्रेस से टीटीई का बैग चोरी
विज्ञापन

गाजियाबाद। बरेली सिटी से दिल्ली जा रही पूर्णा गिरी एक्सप्रेस 2035 में ड्यूटी कर रहे ट्रेवलिंग टिकट एग्जामिनर (टीटीई) का बैग चोरी हो गया। टीटीई को बैग चोरी होने की जानकारी गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचने पर हुई। उन्होंने जीआरपी में रिपोर्ट दर्ज कराई है। गाजियाबाद जीआरपी थाने के इंस्पेक्टर अनुज मलिक ने बताया कि मामले में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बरेली सिटी रेलवे स्टेशन पर तैनात टीटीई प्रवीण सिंह आठ सितंबर को पूर्णागिरी एक्सप्रेस में ड्यूटी पर थे। रात 8:38 बजे ट्रेन जब बरेली से चलकर गाजियाबाद स्टेशन पर पहुंची तो सी-1 कोच में सीट नंबर एक पर रखा हुआ प्रवीण का बैग गायब था। बैग में भारतीय रेल की मनी बुक, कार्ड पेमेंट वाली पोश मशीन समेत टीटीई की वर्दी और अन्य कपड़े रखे हुए थे। टीटीई को एक सिपाही पर शक है। उस सिपाही को ट्रेन के दूसरे कोच में जाने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हापुड़ से चढ़ा, गाजियाबाद में उतरा
टीटीई ने बताया उस दिन ट्रेन जैसे ही हापुड़ पार हुई। सी-वन कोच में एक पुलिसकर्मी चढ़ गया। इस पुलिसकर्मी पर कोई रेल टिकट नहीं था। टीटीई ने उसे दूसरे कोच में जाने के लिए बोला, लेकिन वह सी-वन कोच के गेट पर ही खड़ा रहा। इसके बाद टीटीई प्रवीण सिंह दूसरे कोच में टिकट चेक करने के लिए चले गए। वापस आए तो न वहां पुलिसकर्मी मौजूद था और न ही उनका बैग मिला। सीसीटीवी फुटेज में खाकी रंग की पैंट पहने हुए व्यक्ति जाता हुई दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें