फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडी कॉलेज में भी लागू होगा ड्रेसकोड

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडी कॉलेज में भी लागू होगा ड्रेसकोड
विज्ञापन

गाजियाबाद। महानगर के दूसरे बड़े एसडी डिग्री कॉलेज में सत्र 2022-23 से स्नातक और परास्नातक पाठ्यक्रमों में अब विद्यार्थी यूनिफार्म में नजर आएंगे। कॉलेज की वर्किंग कमेटी की बैठक में यूनिफार्म लागू करने पर मुहर लगा दी गई है। यूनिफार्म का रंग निर्धारित करने के लिए भी कमेटी का गठन किया गया है। ऐसे में राजकीय व एडेड कॉलेजों में यूनिफार्म को लागू करने वाला एसडी कॉलेज छठवां प्रमुख कॉलेज बन जाएगा। वर्तमान में वीएमएलजी पीजी कॉलेज, माननीय कांशीराम राजकीय डिग्री कॉलेज, गिन्नी देवी डिग्री कॉलेज और एलआर कॉलेज में यूनिफार्म लागू है। वर्तमान सत्र से एमएमएच के बाद एसडी कॉलेज ने निर्णय लिया है। प्राचार्य डॉ. अखिलेश मिश्र का कहना है कि कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से स्नातक और परास्नातक प्रथम वर्ष से यूनिफार्म लागू करने का निर्णय लिया गया है। यूनिफार्म के रंग का निर्धारण कमेटी की ओर से जल्द कर दिया जाएगा। निर्णय से कॉलेज में बाहरी विद्यार्थियों के प्रवेश पर रोक लगाने और एकरूपता लाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें