फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनी में पुलिस चौकी के पास सराफ की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी में पुलिस चौकी के पास सराफ की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

लोनी। हयात एंक्लेव शंकर विहार कॉलोनी में पुलिस चौकी के पास सोमवार रात करीब 10 बजे बाइक सवार बदमाशों ने सराफ सकेंद्र (35) की हत्या कर नकदी और सोने-चांदी के गहनों से भरा बैग लूट लिया। बदमाशों ने दस मिनट के भीतर चार राउंड फायरिंग की। गोली की आवाज सुनकर लोगों ने छतों से बदमाशों पर पत्थर फेंके। एक युवक ने बदमाशों से भिड़ भी गया। पत्थर लगने से एक बदमाश घायल हो गया। इससे उसके साथियों के पैर उखड़ गए और वे सराफ से बैग लूटे बगैर ही भाग निकले।
दिल्ली के करावल नगर निवासी सकेंद्र की लोनी की डीएलएफ कॉलोनी में जूलरी की दुकान है। वह नौ बजे दुकान से घर के लिए बाइक से चले थे। विजय विहार पुलिस चौकी से 400 मीटर पहले हयात एंक्लेव शंकर विहार कालोनी के होली चौक पर पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे बदमाश ओवरटेक करके आगे निकल गए। इसके बाद सराफ के आगे बाइक लगा दी और उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने बैग छीनने की कोशिश की तो उन्होंने विरोध किया। इस पर एक बदमाश ने उनके पेट में गोली मार दी। दूसरे बदमाश ने सीने पर गोली मारी। आसपास से काफी लोग गुजर रहे थे। उनकी आंखों के सामने यह वारदात हुई। इस पर ही बदमाश रुके नहीं। इसके बाद दहशत फैलाने के लिए हवा में दो से तीन राउंड फायर किए।
विज्ञापन

लोगों ने पत्थर मारकर बदमाश को किया घायल
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास की छतों पर लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने बदमाशों पर पत्थर फेंके। एक बदमाश के सिर पर पत्थर लगे। वह वहीं पर गिर पड़ा। यह देख बदमाशों के पांव उखड़ गए। वह सराफ से बैग लूटे बगैर ही भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल सराफ और बदमाश को जिला अस्पताल भिजवाया । चिकित्सकों ने सराफ को मृत बताया। बदमाश को भर्ती किया गया है।
साहसी सराफ ने अंतिम सांस तक किया संघर्ष
दो बदमाशों ने सराफ से बैग छीनने की कोशिश में पूरी जान लगा दी लेकिन वे कामयाब नहीं सके। सराफ ने अंतिम सांस तक संघर्ष किया। बदमाश ने बैग छीनने की कोशिश की लेकिन उन्होंने छोड़ा नहीं। उन्हें दो गोली लग गई लेकिन बैग को पकड़े रहे। चश्मदीदों ने बताया कि यह संघर्ष लगभग दस मिनट तक चला। इसके बाद लोगों ने पत्थर फेंककर बदमाशों को खदेड़ दिया और वे बैग नहीं लूट पाए।
बदमाशों से भिड़ गया बहादुर युवक
समय कॉलोनी युवक पियूष बदमाशों से भिड़ गया। उसने पहले दूर से देखा कि बदमाश सराफ को लूटने की कोशिश कर रहे हैं। वह नजदीक आ गया और लूट का विरोध करने लगा। बदमाश चार राउंड फायर कर चुके थे। एक बदमाश ने पियूष पर चाकू से हमला किया। उन्हें हाथ में गहरा जख्म हो गया, आठ टांके लगे हैं। इसके बाद भी वह भागे नहीं। बदमाशों के भाग जाने के बाद लोग उन्हें अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

सराफ के साथ हुई वारदात के बाद पूरे इलाके में चेकिंग कराई गई है। घायल बदमाश से पूछताछ की जाएगी। जल्द ही वारदात का खुलासा होने की उम्मीद है - मुनिराज जी. - एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें