फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : सीवर लाइन से जुड़ेंगे टीएचए के 68 हजार घर

विज्ञापन
विज्ञापन
राहत : सीवर लाइन से जुड़ेंगे टीएचए के 68 हजार घर
विज्ञापन

गाजियाबाद। टीएचए के 68 हजार घरों को सीवर लाइन से जोड़ने की योजना को शासन ने मंजूरी दे दी है। करीब 550 करोड़ की लागत से बनने वाले सीवरेज नेटवर्क की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट को राज्य स्तरीय तकनीकी समिति ने स्वीकृति दे दी है। जल निगम के अधिकारियों का कहना है कि अगले महीने तक टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। साथ ही दिसंबर तक काम शुरू हो जाएगा।
मोहन नगर जोन में हिंडन किनारे 68 एमएलडी का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाया जाएगा। 10 वार्डों को इससे फायदा पहुंचेगा। इसमें गगन विहार, भोपुरा, राजीव कालोनी, कुटी, संजय नगर, अर्थला, करहेड़ा, पसौंडा, गरिमा गार्डन, मौसम विहार हैं। हिंडन किनारे 68 एमएलडी का एसटीपी बनने से नदी में गिरने वाले नाले का पानी शोधित होकर गिरेगा। इसके साथ ही राजेंद्र नगर, पाइपलाइन, अर्थला, आनंद स्टील औद्योगिक क्षेत्रों से निकलने वाला गंदा पानी भी एसटीपी से शोधित होकर हिंडन नदी में जाएगा।
विज्ञापन

ये होंगे काम
145.008 किलोमीटर बिछेगी सीवर लाइन, पांच पंपिंग स्टेशन, एमपीएस एक बनेगा।
91 फीसदी हो जाएगा सीवरेज नेटवर्क
जल निगम के मुख्य अभियंता हरीश कुमार कंसल ने बताया कि मौजूदा समय में गाजियाबाद में 79 फीसदी सीवरेज कवरेज हैं। अमृत 2.0 के तहत सीवर नेटवर्क और वाटर सप्लाई को बेहतर करने का काम चल रहा है।
विज्ञापन

दुहाई और मैनापुर में हर घर होगी पेयजल आपूर्ति
नगर निगम के वार्ड 46 में घर-घर पेयजल आपूर्ति योजना की डीपीआर को शासन ने मंजूरी दे दी है। दुहाई, मैनापुर, जागृति विहार के साढ़े सात सौ घरों में पेयजल लाइन पहुंचाने के लिए करीब साढ़े छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जल निगम के अधिशासी अभियंता आकाश त्यागी ने बताया कि सिटी वाटर एक्शन प्लान के तहत वार्ड स्टेट लेवल तकनीकी कमेटी ने डीपीआर को स्वीकृति प्रदान कर दी है। अब स्टेट हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी में डीपीआर भेजी जाएगी। नवंबर तक काम शुरू हो जाने की उम्मीद है। 15 महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 774 घरों तक करीब12 किलोमीटर पेयजल लाइन बिछेगी, दो नलकूप, ढाई सौ और 300 किलोलीटर के दो उच्च जलाशय बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें