फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड धारकों को निजी अस्पतालों में नहीं मिल रहा इलाज, 15 को नोटिस

Sat, 27 Aug 2022 01:12 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

योजना के नोडल अधिकारी डॉॅ. आरके गुप्ता ने बताया कि विभागीय स्तर पर की गई समीक्षा के दौरान यह बात सामने आई कि योजना से जुड़े सरकारी के साथ निजी अस्पतालों की ओर से कार्ड धारकों इलाज करने में लापरवाही बरती जा रही है। इसके बाद निजी अस्पतालों की पड़ताल की गई, इसमें पता चला कि जनवरी से अगस्त तक एक भी मरीज का इलाज 15 अस्पतालों में नहीं हुआ है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आयुष्मान योजना के गोल्डन कार्ड धारकों को निजी अस्पतालों में इलाज नहीं मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने 15 निजी अस्पतालों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। जवाब नहीं देने पर अस्पताल का पंजीकरण रद करने की चेतावनी भी दी गई है। विभाग ने छोटे अस्पतालों को नोटिस जारी किया है, जबकि शहर के बड़े अस्पतालों को योजना से बाहर कर दिया है, उन अस्पतालों में विभाग का कोई दबाव नहीं चल रहा है।

विज्ञापन


आयुष्मान योजना के तहत 2018 से सात सरकारी और 35 निजी अस्पतालों में गोल्डन कार्ड धारकों का निशुल्क इलाज किया जाता है। चार साल में योजना के तहत 13 हजार कार्ड धारकों ने इलाज कराया है। इन मरीजों के इलाज पर 17.50 करोड़ रुपये का खर्च आया जो केंद्र और प्रदेश सरकार ने वहन किया। एक सप्ताह पहले जिलाधिकारी ने योजना की समीक्षा की थी। इसमें अधिक से अधिक मरीजों को लाभ दिलाने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद 15 अस्पताल इलाज ही नहीं कर रहे हैं।

यशोदा अस्पताल ने योजना से किया खुद को बाहर
आयुष्मान योजना के नोडल अधिकारी ने बताया कि यशोदा अस्पताल की ओर से आयुष्मान योजना से अलग कर लिया है। योजना की शुरुआत में यशोदा नेहरू नगर और यशोदा कौशांबी को जोड़ा गया था, लेकिन बाद में दोनों ही अस्पतालों ने योजना से बाहर किए जाने का आवेदन किया था।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि जिन अस्पतालों को नोटिस जारी किया गया है, उनमें कई अस्पतालों में इस वर्ष जनवरी से अब तक एक भी मरीज को भर्ती कर इलाज नहीं किया गया है। कई अस्पतालों में एक, दो या चार मरीजों का इलाज किया गया है। जिले के कई निजी अस्पताल ऐसे भी हैं, जिनमें हर साल योजना के 400 से 500 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

इन अस्पतालों को जारी किया नोटिस

  • ऐपेक्स मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल
  • सुशीला मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल
  • नागर अस्पताल
  • दृष्टि आई केयर
  • शिवम अस्पताल एंड हार्ट सेंटर
  • मैक्सवेल मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल
  • जीईओ अस्पताल
  • गुप्ता अस्पताल एवं प्रसव केंद्र
  • मिश्रा नर्सिंग होम
  • एसआर अस्पताल एवं प्रसव केंद्र
  • हीलिंग ट्री अस्पताल
  • कृष्णा अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर
  • अटलांटा अस्पताल
  • मीनाक्षी अस्पताल
  • कमल अस्पताल
  • इन अस्पतालों का प्रदर्शन शानदार
  • गणेश अस्पताल - 555
  • शकुंतला अस्पताल - 341
  • शिवेन अस्पताल - 339
  • वरदान मल्टी स्पेशलिटी - 234
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें