लोन मैनेजर व कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल
गाजियाबाद। मथुरा में घर बनाने के लिए लोन की किस्त देने के बदले 50 हजार रिश्वत मांगने के आरोपी आईसीआईसीआई बैंक के लोन मैनेजर और कर्मचारी को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
सीबीआई से मिली जानकारी के अनुसार मथुरा के हंसराज नगर निवासी महेश गौतम ने सीबीआई को शिकायती पत्र देकर बताया था कि वह शास्त्रीनगर में घर बनवा रहे हैं। इसके लिए 10 लाख रुपये का बैंक से लोन लिया था, उसमें से तीन लाख मिल चुके थे। बाकी रकम अभी तक नहीं मिली थी आईसीआईसीआई बैंक शाखा भूतेश्वर के लोन मैनेजर सोनू सिकरवार ने बाकी रकम देने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। सीबीआई ने कार्यवाही करते हुए लोन मैनेजर व एक कर्मचारी को 50 हजार के साथ गिरफ्तार किया था। सीबीआई ने दोनों आरोपियों को सीबीआई कोर्ट खाली होने से संबंध कोर्ट अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश 5 की अदालत में पेश किया गया। जहां से अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।