फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉसिंग रिपब्लिक में बिल्डर ने बढ़ाया मेंटीनेंस चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रॉसिंग रिपब्लिक में बिल्डर ने बढ़ाया मेंटीनेंस चार्ज
विज्ञापन

गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित सुपरटेक सोसायटी में बिल्डर द्वारा मेंटीनेंस चार्ज बढ़ाने के विरोध में सोसायटी के लोग मंगलवार को जीडीए में पहुंचकर विरोध जताया। जीडीए सचिव ने आश्वासन दिया कि बिल्डर द्वारा मेंटीनेंस चार्ज नहीं बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा सेवियर सोसायटी, ऑक्सीहोम और ऑफिसर सिटी के रेजीडेंट्स भी अलग-अलग शिकायत लेकर जीडीए पहुंचे थे। आवंटियों ने अधिकारियों के साथ बैठक में मांग संबंधी ज्ञापन भी सौंपा।
मंगलवार को आयोजित बैठक में सुपर टेक के आवंटियों ने कहा कि मनमाने तरीके से बढ़ाए जा रहे मेंटीनेंस चार्ज पर जीडीए द्वारा रोक लगाई जाए। सुपरटेक सोसायटी में कुल 1320 फ्लैट है। यहां करीब चार हजार से अधिक लोग रह रहे हैं। इन आवंटियों ने मंगलवार को जीडीए पहुंचकर प्रदर्शन किया। ज्ञापन में आवंटियों ने बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाए। आवंटियों का कहना है कि कई बार मांग करने के बाद भी सोसायटी को बिल्डर द्वारा लैट ऑनर्स एसोसिएशन को हैंडओवर नहीं कर रहा है। बिल्डर अब 2.30 रुपये मेंटीनेंस चार्ज बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। इसका आवंटी विरोध कर रहे हैं। बिल्डर ने इसके लिए पहले लोगों से डॉक्यूमेंट की मांग की। आवंटियों ने बिल्डर को डॉक्यूमेंट नहीं दिए तो अब बिल्डर नए चार्ज के हिसाब से बिलिंग करने में अड़ा हुआ है। जीडीए सचिव ने आश्वासन दिया कि बिल्डर द्वारा मेंटीनेंस चार्ज नहीं बढ़ाया जाएगा। इसको लेकर वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीडीए उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह के साथ बैठक नहीं हो पाई। बैठक में अपर सचिव सीपी त्रिपाठी, मुख्य अभियंता राकेश कुमार गुप्ता, ओएसडी सुशील कुमार चौबे, जीडीए प्रवर्तन जोन - 5 के प्रभारी तहसीलदार दुर्गेश सिंह ने सोसायटी के आवंटियों के साथ बैठक में शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें