फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर 22 दिन फिर जाम से जूझेंगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड पर 22 दिन फिर जाम से जूझेंगे लोग
विज्ञापन

गाजियाबाद। हिंडन रिवर और राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन के पास जीटी रोड पर वाहन चालकों को 22 दिन तक जाम से जूझना पड़ सकता है। यहां जलभराव से टूटी सड़क की खोदाई कराकर पीडब्ल्यूडी सीसी रोड का निर्माण कराएगा। इसके लिए खोदाई का काम शुरू कर दिया गया है। अब करीब 22 दिन तक दोनों स्थानों पर सड़क की एक लेन पर ट्रैफिक बंद रहेगा।
विज्ञापन

दरअसल, हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन के सामने जीटी रोड पर बरसात में जलभराव हो जाता था। इसकी वजह से सड़क टूट गई थी। लोक निर्माण विभाग की ओर से यहां कई बार सड़क का पुनर्निर्माण कराया, लेकिन दोबारा सड़क टूट गई। बीते दिनों विभाग की ओर से हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन के पास एक लेन पर सीसी रोड का निर्माण करा दिया गया है। अब दूसरी लेन पर निर्माण शुरू किया गया है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता विमल कुमार का कहना है कि हिंडन रिवर स्टेशन और राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशन के सामने सड़क का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है। सात दिन में सीसी सड़क बन जाएगी, इसके बाद 14 दिन तक इसकी क्योरिंग की जाएगी। 22 दिन बाद दोनों स्थानों पर सड़क को ट्रैफिक के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें