फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति बना हैवान: सब्जी लाने के लिए कहा तो पत्नी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वारदात सीसीटीवी में कैद

Sat, 20 Aug 2022 01:24 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी सौरभ उसके भाई और पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शास्त्री नगर महेंद्र एंक्लेव कॉलोनी में बृहस्पतिवार रात शराब के नशे में एक युवक ने पत्नी आरोही मिश्रा को गली में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। भागने के दौरान पत्नी सड़क पर गिर गई फिर भी ति के हाथ नहीं रुके और वह दस मिनट तक लगातार पीटता रहा। पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि तबीयत खराब होने की वजह से उसने पति सौरभ को बाजार से सब्जी पैक कराकर लाने के लिए कहा था। लेकिन सब्जी तो दूर पति शराब के नशे में घर पहुंचा। पति को नशे की हालत में देखकर पत्नी खुद को कोसने लगी और कहने लगी कि गृहस्थी कैसे चलेगी। इसी बात पर पति आग बबूला हो गया और पत्नी आरोही की पिटाई शुरू कर दी।

विज्ञापन


वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद
आरोही अपनी जान बचाकर जैसे ही घर से बाहर की ओर भागी और मदद के लिए गुहार लगा रही थी। शोर सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और महिला को पीटते देख पड़ोस में रहने वाले शिवा गुप्ता ने आरोही को बचाने की कोशिश की। शिवा का आरोप है कि आरोही के पति सौरभ ने उनके साथ ही हाथापाई शुरू कर दी। इतना ही नहीं सौरभ के भाई और पिता भी घर से बाहर निकल आए और उन पर पत्थरबाजी करने लगे। ऐसे में उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

निजी कंपनी में नौकरी करता सौरभ
आरोही की शादी 2020 में भदोही में सौरभ मिश्रा से हुई थी। सौरभ गाजियाबाद में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। इसलिए वह गाजियाबाद में रह रहे हैं। मामले में शिवा गुप्ता ने आरोही के आरोपी पति सौरभ मिश्रा, भाई गौरव मिश्रा, पिता और गौरव की पत्नी के खिलाफ कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जेठ, जेठानी और ससुर पर भी पिटाई करने का आरोप लगाया
पति की पिटाई से बेहोश हुई आरोही को जब होश आया तो उसने बताया कि भागते समय सौरभ उसे पकड़कर ले आया और बाल पकड़कर घिसटते हुए घर में ले गया। इसके बाद ससुर, जेठ और जेठानी ने भी उनके साथ मारपीट की और जान से मारने के लिए कहने लगे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें