24 घंटे में मिले कोरोना के 99 मरीज
गाजियाबाद। जिले में 24 घंटे में कोरोना के 99 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही अगस्त माह में 14 दिनों के अंदर संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार के पार पहुंच गया है। रविवार तक इस माह कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 1087 हो गई है। रविवार को 100 मरीजों का होम आइसोलेशन समाप्त हुआ। फिलहाल 12 मरीजों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 523 हो गई है। संक्रमितों में से शून्य से 12 वर्ष तक के तीन, 13 से 20 वर्ष तक के पांच, 21 से 40 वर्ष तक के 42, 41 से 60 वर्ष तक के 37 और 60 से अधिक वाले 12 शामिल हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी आरके गुप्ता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में तेजी से संक्रमण बढ़ा है। लोगों से अपील है कि बुखार होने पर डाक्टर को दिखाएं और कोरोना की जांच कराएं।