फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर गाजियाबाद-दिल्ली ट्रेन निरस्त, 14 का रूट व समय बदलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर गाजियाबाद-दिल्ली ट्रेन निरस्त, 14 का रूट व समय बदलेगा
विज्ञापन

गाजियाबाद। 15 अगस्त को गाजियाबाद- दिल्ली स्पेशल ट्रेन रद रहेगी। इसके अलावा लंबी दूरी की 14 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि स्वतंत्रता दिवसर पर लाल किला पर होने वाले समारोह की सुरक्षा को लेकर 14 ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। उन्होंने बताया कि कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट रहेगा, जबकि कुछ ट्रेनों को मार्ग में रोक दिया जाएगा।
यह ट्रेन देर से चलेंगी
दिल्ली जंक्शन-कोटद्वार सिद्धबली शताब्दी एक्सप्रेस सुबह सात बजे के बजाय 8:30 बजे चलेगी
दिल्ली जंक्शन-अलीपुर द्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस सुबह 7:35 बजे की जगह 8:40 बजे चलेगी
ये रहेंगी डायवर्ट
आजमगढ़ -दिल्ली जंक्शन कैफियत एक्सप्रेस
देहरादून - दिल्ली जंक्शन मंसूरी एक्सप्रेस
दनकौर- शकूरबस्ती स्पेशल
साहिबाबाद-तिलक ब्रिज-नई दिल्ली
दिल्ली जंक्शन- गाजियाबाद स्पेशल
नई दिल्ली -तिलक ब्रिज - साहिबाबाद से आवागमन होगा
ये ट्रेन मार्ग में रुकेंगी
जयनगर- अमृतसर क्लोन एक्सप्रेस गाजियाबाद जंक्शन पर रुककर चलेगी
बुलंदशहर- तिलक ब्रिज स्पेशल शाहदरा जंक्शन पर रुकेगी
शामली- दिल्ली जंक्शन स्पेशल दिल्ली शाहदरा जंक्शन
सहारनपुर - दिल्ली जंक्शन स्पेशल साहिबाबाद
जम्मूतवी-संभलपुर एक्सप्रेस व लालगढ़ - डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस को दिल्ली जंक्शन पर समारोह के दौरान रोक कर चलाई जाएगी
इनके स्टेशन बदलेंगे
दिल्ली जंक्शन- अलीगढ़ स्पेशल गाजियाबाद से चलेगी
दिल्ली जंक्शन- सहारनपुर डीएमयू व सहारनपुर - दिल्ली जंक्शन स्पेशल शामली से सहारनपुर के बीच रद रहेंगी। दोनों ट्रेन दिल्ली- शामली के बीच चलेंगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें